तराई में छाए बादल, दो दिन बारिश के आसार। जागरण  
 
  
 
  
 
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। तराई में सोमवार सुबह को मौसम ने अपनी करवट बदल ली आसमान में बादल छाए रहे ठंडी हवाएं चलती रही। इस दौरान दो दिन से हो रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। सड़कों पर लोग सुहाने मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। वहीं दोपहर में उमस भरी गर्मी रही। शाम को फिर मौसम ने अपना रुख बदल लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि जिले में सोमवार और मंगलवार को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं के साथ बारिश के आसार है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों तापमान में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा था।  
 
  
पीलीभीत में गिरा तापमान  
 
सोमवार सुबह को आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाओं से मौसम के करवट बदलते ही तापमान गिर गया है। उसके बाद दोपहर में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई जो अधिकतम 30.7 रहा। न्यूनतम - 23.1 पर पहुंच गया।  
 
ऐसे में तापमान बढ़पे पर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को मौसम ने अपना एक फिर मिजाज बदल लिया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला करीब तीन दिनों तक चलता रहेगा। इससे आगामी दिनों में मौसम अपने बदलाव के साथ दूसरी ऋतु में चला जाएगा। |