संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड आईजी के गनमैन की मौत, नाइट ड्यूटी से घर आकर सोया, सुबह नहीं उठा

LHC0088 2025-12-21 21:37:15 views 575
  

फिलहाल शव को मोर्चरी में जांच के लिए रखवाया गया है। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, लुधियाना। पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। सुबह सबसे पहले उनकी पत्नी देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना रविवार सुबह की है। जब मृतक की पत्नी प्रभजोत कौर रणजीत सिंह को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। कई बार आवाज देने और हिलाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने जब रणजीत सिंह की जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई।  

यह भी पढ़ें- सिर्फ खेल नहीं, आत्मरक्षा का विज्ञान है \“गतका\“; आज दुनियाभर में कायम है इस प्राचीन मार्शल आर्ट की धमक

पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की शुरू

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। अगली कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।  

यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर धरना जारी, 264वें दिन भी नहीं मिला समाधान




6 साल पहले की थी पुलिस जॉइन

जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह एक रिटायर आईजी के पास बतौर गनमैन तैनात था। शनिवार रात वह ड्यूटी से लौटकर घर आया था और खाना खाने के बाद सो गया। रविवार सुबह उसकी अचानक मौत की खबर से परिवार सदमे में है। रणजीत सिंह करीब छह साल पहले पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। उसके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव के पास से भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। जिसके लिए शुरुआत में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में गैंगस्टरों की गिरफ्त में कबड्डी; अखाड़े में अब पसीने के साथ बह रहा खून; अब तक 12 खिलाड़ी गंवा चुके हैं जान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140080

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com