गोरखपुर के गोरखनाथ ओवरब्रिज पर रफ्तार रोक रहे ई-रिक्शा, प्रतिबंध के बाद भी हो रहा संचालन

Chikheang 2 hour(s) ago views 291
  

धर्मशाला बाजार पुल से गुजरते ई-रिक्शा। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ई रिक्शा की बढ़ती संख्या के कारण जहां शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही हैं। वहीं ओवरब्रिज पर चलने वाले ई रिक्शा रफ्तार रोक रहे हैं। ओवरब्रिज पर ई रिक्शा का संचालन होने से जाम की समस्या गहरा गई है। ओवरटेक करने में खतरा बना रहता है।

शहर में जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से ई रिक्शा का संचालन नियंत्रित किया गया था। एक ओर जहां ई रिक्शा के लिए रूट निर्धारित किए गए। वहीं ओवरब्रिज पर धीमी गति होने से जाम लगने की शिकायत पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। कुछ दिनों तक यह व्यवस्था लागू रही, लेकिन बाद में यातायात पुलिसकर्मियों की अनदेखी से ओवरब्रिज पर ई रिक्शा का संचालन होने लगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को अपराह्न 03:00 बजे धर्मशाला ओवरब्रिज पर काली मंदिर से असुरन चौक जाने और आने वाले ई रिक्शों की कतार लगी रही। असुरन चौक से आने वाले ई रिक्शा धीमी गति में एक साथ अगल- बगल से चल रहे थे, जिनकी वजह से पीछे से आ रहे वाहनों की गति भी काफी धीमी रही।

इससे यांत्रिक कारखाना मोड़ से आगे तक वाहनों की कतार लगी रही। ओवरब्रिज से उतरते हुए एक बाइक सवार ने ओवरटेक करने के लिए हार्न बजाया तो ई रिक्शा चालक ने सिर निकालकर पीछे की ओर देखा। इसके बाद बे परवाह धीमी गति से आगे बढ़ता रहा। बाइक सवार को आगे निकलने के लिए जगह भी नहीं दी।

ओवरब्रिज पर दोनों ओर से बड़ी संख्या में ई रिक्शा चलने से कार सहित अन्य वाहन भी रेंगकर चलते रहे। आवास विकास कालोनी में रहने वाले राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में ओवरब्रिज पर ई रिक्शा चलने पर रोक लगी थी। लेकिन अब धीरे- धीरे पुन: संचालन होने लगा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में फर्जी एजेंट, नकली वीजा, झूठे ऑफर लेटर से चल रहा ठगी का धंधा

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लगभग 10 माह पहले, पूर्व एसपी ट्रैफिक संजय कुमार के कार्यकाल में ओवरब्रिज और फ्लाईओवर पर ई रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित कर दिया था।

इसमें पहले चरण में धर्मशाला बाजार और गोरखनाथ ओवरब्रिज पर व्यवस्था लागू की गई। बाद में इसे मोहद्दीपुर सहित अन्य जगहों पर लागू किया जाना था। लेकिन उनके तबादले के बाद निगरानी शिथिल पड़ गई। ओवरब्रिज पर ई रिक्शा चलने के कारण दोबारा समस्या बढ़ गई है।

एसपी यातायात राजकुमार पांडेय ने बताया कि ओवरब्रिज पर ई रिक्शा संचालन को लेकर पूर्व में जारी निर्देशों की जानकारी ली जाएगी। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142645

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com