search

UGC NET City Intimation Slip 2025 Link: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी, परीक्षा इन डेट्स में

cy520520 2025-12-21 14:06:44 views 823
  

UGC NET City Intimation Slip 2025 OUT  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। आवेदनकर्ता सिटी स्लिप तुरंत ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप द्वारा अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व होंगे जारी

सभी अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि सिटी स्लिप द्वारा केवल एग्जाम शहर की जानकारी हासिल की जा सकती है। इसका उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। हॉल टिकट एग्जाम तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जायेंगे जिसे अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप दिसंबर 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Advance City Intimation for UGC-NET Dec 2025 is LIVE! पर क्लिक करें।
  • अब अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद एग्जाम शहर पर्ची स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।


UGC NET Exam City Intimation Slip Link


इन डेट्स में होना है एग्जाम

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर, 2, 3, 5, 6 एवं 7 जनवरी 2026 तक संपन्न करवाई जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें- UGC NET Exam Date 2025: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट एवं शिफ्ट घोषित, चेक करें शेड्यूल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737