search

UP Weather Today: गलन-कोहरे की चपेट में UP, प्रदेश के इस जिले की रात सबसे ठंडी, आगरा-प्रयागराज और गाजियाबाद में दृश्यता शून्य, अलर्ट जारी

deltin33 2025-12-21 10:07:59 views 742
  



जागरण टीम, लखनऊ। प्रदेश में गलन और कोहरे का क्रम जारी है। पश्चिमी उप्र से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। बीते 24 घंटे में कानपुर की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इटावा में 6.8 और बुलंदशहर में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी जिलों में अगले दो दिन अत्यधिक घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में घने कोहरे के कारण लगातार तीसरे दिन शनिवार को सूरज के दर्शन नहीं हुए। गलन भी बढ़ गई है। कानपुर, आगरा, प्रयागराज और गाजियाबाद में अत्यधिक कोहरा के चलते दृश्यता शून्य दर्ज की गई। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते रहे। कानपुर, बरेली समेत कई जिलों में स्कूल बंद रहे। वहीं बुंदेलखंड के जिलों में समय बदला गया है। मेरठ, अलीगढ़ समेत पश्चिम के कई जिलों में घने कोहरे के बाद दोपहर में सूर्य देव के दर्शन हुए। इसके बाद भी धूप बेअसर रही। दिन में भी लोग ठिठुरते रहे।  

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों से जारी ठंड का असर और बढ़ेगा। सोमवार से दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे शीत दिवस की स्थितियों से थोड़ी राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के उपरांत 24 दिसंबर से कोहरे के घनत्व में बढ़ोतरी होगी और तापमान में फिर से 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है।  

अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कनौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामती, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वंदे भारत व तेजस जैसी वीआइपी ट्रेनें तीन से ज्यादा घंटे लेट  

कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल का बुरा हाल है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर वंदेभारत और शताब्दी तीन से चार घंटे देरी से पहुंचीं। लखनऊ से कारपोरेट सेक्टर की ट्रेन तेजस एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 6:10 बजे के स्थान पर 30 मिनट की देरी से छूटी। नई दिल्ली पहुंचने तक यह ट्रेन 3:57 घंटे लेट हो गई। गोरखधाम एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। कई और ट्रेनें कोहरे में फंसी रहीं।

बरेली जंक्शन आने वाली पांच ट्रेनें की निरस्त कर दी गईं, आठ ट्रेनें दो घंटे से ज्यादा लेट थीं। वाराणसी आने वालीं सारनाथ एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ और हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन निरस्त रहीं। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें कई घंटे विलंबित रहीं। प्रयागराज में प्रयागराज एक्सप्रेस लगभग छह घंटे की देरी से पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस व शिवगंगा एक्सप्रेस भी सात घंटे विलंबित रही।

कई उड़ानें निरस्त, कई विलंबित  

कानपुर में बेंगलुरु की फ्लाइट डेढ़ घंटे और मुंबई की 50 मिनट देरी से आई। बरेली में मुंबई की फ्लाइट रद रही। बनारस में दिल्ली से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस और एअर इंडिया व अहमदाबाद से आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान रद रही। कई उड़ानें देरी से आईं। लखनऊ एयरपोर्ट पर दिल्ली की एअर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन की तीन उड़ानें शनिवार को निरस्त हो गईं। एक दर्जन उड़ानें लेट हुईं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521