search

कानपुर के 40 दारोगाओं में आधे से ज्यादा कार्बाइन जोड़ने में हुए फेल, सिर्फ 14 ने लगाया सटीक निशाना

LHC0088 2025-12-21 08:05:52 views 567
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। पुलिस लाइन में अभ्यास के दौरान शनिवार को 40 में आधे से ज्यादा दारोगा कार्बाइन के पुर्जे असेंबल नहीं कर पाए, जबकि कई को काफी समय लगा। वहीं, फायरिंग रेंज में 14 के तो सटीक लगे, लेकिन अन्य का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्हें नियमित अभ्यास करने की चेतावनी देते हुए पुलिस लाइन में भी अभ्यास कराया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर, दारोगा व सिपाहियों की फायरिंग रेंज में निशानेबाजी के लिए पिस्टल व कार्बाइन से अभ्यास कराया जाता है। शनिवार को कोतवाली, रेलबाजार, फीलखाना, कैंट, गुजैनी, ग्वालटोली, नवाबगंज, काकादेव, बर्रा समेत अन्य थानों के 40 दारोगाओं को अभ्यास के लिए बुलाया गया। इसमें कई चौकी इंचार्ज भी शामिल थे। इनमें 22 दारोगा अपनी पिस्टल लेकर आए थे। पहले उनसे फायरिंग रेंज में निशानेबाजी का अभ्यास कराया गया।

14 दारोगा लगा सके सटीक निशाना  

इस दौरान में सिर्फ 14 दारोगा गोले के अंदर सटीक निशाना लगा पाए जबकि अन्य गोले के आसपास निशाना लगाते रहे। इसके बाद पिस्टल व कार्बाइन के पुर्जों का असेंबल कराने का अभ्यास कराया गया। इसमें कई दारोगा की पिस्टल गंदी मिली यानी वह उससे अभ्यास भी नियमित नहीं करते हैं।

कार्बाइन असेंबिलिंग करने में आधे भी सफल नहीं हुए। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों को इसका प्रशिक्षण मिलता है, लेकिन वह नियमित अभ्यास न कर पाने की वजह से असफल हुए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138