search

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शालिनीताई पाटिल का निधन, 94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

LHC0088 2025-12-21 03:07:24 views 1233
  

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शालिनीताई पाटिल का निधन।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री शालिनीताई पाटिल का शनिवार को मुंबई में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई ने कांग्रेस की विभिन्न सरकारों में मंत्री पद संभाला।

वह सतारा जिला परिषद की सदस्य से लेकर पार्टी की महिला वग की अध्यक्ष तक रहीं। उन्होंने लोकसभा में सांगली का प्रतिनिधित्व किया और अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान कोरेगांव से विधायक भी रहीं।

उन्हें एक स्पष्टवादी और बेबाक नेता बताते हुए राकांपा (शरद चंद्र पवार) सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि उन्होंने अपने विचार खुलकर व्यक्त करने में कभी संकोच नहीं किया। उन्होंने कहा कि शालिनीताई एक स्पष्टवादी नेता थीं। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र ने एक विशिष्ट व्यक्तित्व को खो दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138