search

घने कोहरे से रेल परिचालन प्रभावित, पटना-दानापुर से अमृत भारत सहित 2 दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों लेट

Chikheang 2025-12-21 01:07:26 views 577
  

पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे का असर रेल परिचालन पर भी साफ नजर आ रहा है। कोहरे के कारण पटना और दानापुर जंक्शन से आने-जाने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें एक घंटे से लेकर 11 घंटे से भी अधिक समय तक विलंबित रहीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित करनी पड़ी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पटना व दानापुर जंक्शन से जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में हावड़ा–दुरंतो एक्सप्रेस करीब 6 घंटे विलंब से चली, जबकि डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटे 23 मिनट देरी से रवाना हुई।

विक्रमशिला एक्सप्रेस 3 घंटे, मगध एक्सप्रेस 6 घंटे 47 मिनट और बक्सर विकली सुपरफास्ट लगभग 9 घंटे लेट रही। ब्रह्मपुत्र मेल 8 घंटे तथा कुंभ एक्सप्रेस करीब 6 घंटे विलंबित रही।

लंबी दूरी की ट्रेनों में उधना से पटना आने वाली पटना पूजा स्पेशल 8 घंटे 41 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, मैसूर पूजा स्पेशल सबसे अधिक 11 घंटे 14 मिनट विलंब से चली। गरीब रथ 3 घंटे 30 मिनट, पटना एक्सप्रेस 3 घंटे और कोटा–पटना एक्सप्रेस 1 घंटे 24 मिनट लेट रही।

राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 3 घंटे 47 मिनट तथा दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे 18 मिनट विलंबित रही। इसके अलावा फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे और बैंगलुरु से दानापुर आने वाली दानापुर पूजा स्पेशल 9 घंटे 51 मिनट लेट रही।
यात्रियों की रही भीड़

स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। लंबा इंतजार, ठंड और सही समय पर सूचना न मिलने से यात्रियों में नाराजगी भी दिखी। कई यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेनों के छूटने की चिंता सताती रही।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोहरे के दौरान ट्रेनों की गति सीमित रखी जा रही है। लोको पायलटों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ होने के बाद परिचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन आएं।
विलंबित प्रमुख ट्रेनें

  • हावड़ा-दुरंतो एक्सप्रेस- 6 घंटे
  • डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस- 9 घंटे 23 मिनट
  • विक्रमशिला एक्सप्रेस- 3 घंटे
  • मगध एक्सप्रेस- 6 घंटे 47 मिनट
  • उधना से पटना आने वाली पटना पूजा स्पेशल- 8 घंटे 41 मिनट
  • बक्सर वीकली सुपर फास्ट- 9 घंटे
  • ब्रह्मपुत्र मेल-8 घंटे
  • कुंभ एक्सप्रेस- 6 घंटे
  • गरीब रथ- 3 घंटे 30 मिनट
  • पटना एक्सप्रेस- 3 घंटे
  • कोटा-पटना एक्सप्रेस- 1 घंटे 24 मिनट
  • राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस- 3 घंटे 47 मिनट
  • मैसूर पूजा स्पेशल- 11 घंटे 14 मिनट
  • दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस- 2 घंटे 18 मिनट
  • फरक्का एक्सप्रेस- 7 घंटे
  • बैंगलुरु से दानापुर आने वाली दानापुर पूजा स्पेशल- 9 घंटे 51 मिनट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953