search

जम्मू पुलिस की नाकाबंदी के दौरान प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार, तलाशी लेने पर पिस्तौल व तीन जिंदा राउंड बरामद

Chikheang 2025-12-20 23:07:09 views 1258
  

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित प्रापर्टी डीलर का काम करता है।



जागरण संवाददाता, जम्मू। शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक प्रापर्टी डीलर को पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस पोस्ट सैनिक कालोनी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान की। आरोपित राहिल भगत निवासी भगवती नगर, जम्मू के विरुद्ध छन्नी हिम्मत पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीते शुकवार शाम को पुलिस पोस्ट सैनिक कालोनी की टीम सेक्टर-एफ क्षेत्र में नियमित नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान राहिल भगत के रूप में बताई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने जब वाहन और चालक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पिस्तौल और तीन जिंदा राउंड बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपित हथियार और कारतूस रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।सब डिवीजनल पुलिस आफिसर (जम्मू ईस्ट) संचित गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित प्रापर्टी डीलर का काम करता है।

उन्होंने बताया कि वह सैनिक कालोनी क्षेत्र में पिस्तौल लेकर क्यों आया था, इस पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह पहले किसी आपराधिक गतिविधि या वारदात में शामिल तो नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपित से बरामद पिस्तौल देश में ही निर्मित है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953