Rajasthan Board 12th Date sheet 2026: यहां देखें पूरी डेटशीट
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यहां से अपनी डेटशीट डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी, 2026 से शुरू हो जाएगी। कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर मनोविज्ञान विषय के लिए आयोजित कराया जाएगा। इसके साथ ही 11 मार्च, 2026 को परीक्षा समाप्त हो जाएगी। 12वीं बोर्ड का आखिरी पेपर शारीरिक शिक्षा विषय के लिए आयोजित कराया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें डेटशीट
यहां देखें पूरा शेड्यूल
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | | मनोविज्ञान | 12 फरवरी, 2026 | | अंग्रेजी | 13 फरवरी, 2026 | | लोक प्रशासन | 14 फरवरी, 2026 | | भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिकी | 16 फरवरी, 2026 | | कंप्यूटर विज्ञान/इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिस | 17 फरवरी, 2026 | | संस्कृत साहित्य, संस्कृत वांगमय | 18 फरवरी, 2026 | | पर्यावरण विज्ञान | 19 फरवरी, 2026 | | हिंदी (अनिवार्य) | 20 फरवरी, 2026 | | दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान | 21 फरवरी, 2026 | | राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान | 23 फरवरी, 2026 | | चित्रकला | 24 फरवरी 2026 | | गणित | 25 फरवरी 2026 | | अंग्रेजी साहित्य, टाइपिंग (हिंदी) | 26 फरवरी 2026 | | ऋगवेद/शुक्ल यजुर्वेद/कृष्ण यजुर्वेद/सामवेद/अथर्ववेद/न्याय दर्शन/वेदांत दर्शन/मीमांसा दर्शन/ जैन दर्शन/ निम्बार्क दर्शन/वल्लभ दर्शन/ सामान्य दर्शन/रामानंद दर्शन/व्याकरण शास्त्र/ साहित्य शास्त्र/पुराणेतिहास/ धर्मशास्त्र/ज्योतिषशास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र/वास्तु विज्ञान/पौरोहित्य शास्त्र | 27 फरवरी 2026 | | अर्थशास्त्र/शीघ्र-लिपि हिंदी/शीघ्र-लिपि अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान | 28 फरवरी 2026 | | इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान | 4 मार्च 2026 | | कंठ संगीत/नृत्य कथक/वाद्य संगीत | 5 मार्च 2026 | | ऑटोमोटिव/ सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/ सूचना प्रद्यौगिकी व सुचना प्रद्यौगिकी की समर्पित सेवाएं/आईटी एवंआईटीएस/ फुटकर बिक्री/ट्रेवल एंड टूरिज्म/परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली/प्लंबर/टेलिकॉम/बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विस इंश्योरेंस/कंस्ट्रक्शन/फूड प्रोसेसिंग | 6 मार्च 2026 | | समाज शास्त्र | 7 मार्च 2026 | | गृह विज्ञान | 9 मार्च 2026 | | हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी साहित्य, प्राकृत भाषा, टाइपिंग (अंग्रेजी) | 10 मार्च 2026 | | शारीरिक शिक्षा। | 11 मार्च 2026 |
एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
कक्षा बारहवीं बोर्ड की परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.45 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों के पास दो महीने का समय है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करें। साथ ही रोजाना मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को भी हल करें।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Board Date sheet 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं डेटशीट जारी, 12 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा |