search

Video: दिल्ली के बाजार में कचरा फैलाने का वीडियो वायरल, लोगाें के सिविक सेंस पर उठे सवाल; छिड़ी ऑनलाइन बहस

LHC0088 2025-12-20 18:37:21 views 833
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली में सिविक सेंस पर सवाल उठाया गया है। वीडियो में भीड़भाड़ वाले बाजार में लोग प्लास्टिक कचरा सड़क किनारे लगे पौधों पर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वीडियो में दिखाया गया कि पैदल चलने वाले और खरीदार पॉलीथीन बैग और रैपर पौधों पर फेंक रहे हैं। वीडियो साझा करने वाले ने सवाल उठाया, “क्या यह समझदारी है या नासमझी?” इस क्लिप ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है।

स्थानीय विक्रेता राजेश कुमार का कहना है, “सब लोग सुविधा के लिए ऐसा करते हैं।” वहीं पर्यावरण प्रेमी डिंप्स ने कहा, “यह हमारे शहर और प्रकृति को नुकसान पहुंचाता है।” फिलहाल नगर निगम या अन्य स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पर्यावरण समूहों का कहना है कि प्लास्टिक कचरा हरित आवरण को नुकसान पहुंचा रहा है और लापरवाही से प्रदूषण बढ़ रहा है। वे अधिक कचरा डस्टबिन और जागरूकता अभियान की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

विशेषज्ञों की राय हैं कि  “हम अपने पर्यावरण के प्रति सजग रहें। कचरा फैलाना न सिर्फ शहर की सुंदरता बल्कि सामंजस्य और जीवन के सह-अस्तित्व को भी नुकसान पहुंचाता है,” ऐसा पर्यावरण विशेषज्ञों ने कहा।

  
  View this post on Instagram

A post shared by The Logical Indian (@thelogicalindian)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138