search

JDU प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से की मुलाकात, धनबाद से बेंगलुरु, पुणे व दिल्ली की सीधी ट्रेन पर चर्चा; वंदे भारत को पटना तक बढ़ाने का दबाव

Chikheang 2025-12-20 14:06:43 views 1260
  

रेल मंत्री को मांग पत्र सौंपते झारखंड जदयू अध्यक्ष खीरू महतो, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह और अन्य।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर हावड़ा से गया के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस के पटना तक विस्तार को लेकर राज्यसभा सदस्य एवं रेलवे बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य खीरू महतो ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और झारखंड के रेल ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सांसद खीरू महतो ने कहा कि धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में यात्री बिहार और अन्य महानगरों की ओर सफर करते हैं। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस का पटना तक विस्तार यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे कम समय में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकेगी।

मुलाकात के दौरान उन्होंने धनबाद से बेंगलुरु, पुणे और दिल्ली के लिए सीधी ट्रेनों के परिचालन की भी मांग रखी। उनका कहना था कि धनबाद कोयलांचल क्षेत्र का प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र है, जहां से देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है। सीधी ट्रेनों के अभाव में यात्रियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा सांसद ने बोकारो होकर चलने वाली रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को बरककाना–हजारीबाग टाउन मार्ग से संचालित करने का प्रस्ताव दिया, ताकि हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों को राजधानी ट्रेन की सुविधा मिल सके।

धनबाद से गया और किउल होकर पटना तक नई ट्रेन चलाने की मांग भी रखी गई, जिससे झारखंड और बिहार के बीच रेल संपर्क और सुदृढ़ हो सके। उन्होंने हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदलकर सरिया करने तथा धनबाद रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल नीर’ उपलब्ध कराने की मांग भी रेल मंत्री के समक्ष रखी।

सांसद ने उम्मीद जताई कि इन प्रस्तावों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जदयू के धनबाद जिलाध्यक्ष एवं जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह तथा गोड्डा जिलाध्यक्ष चक्रधर सिंह चुन्नू भी उपस्थित थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953