search

अलीगढ़ में कमियां गिनवाने पर भड़क गए प्रधानाध्यापक, गुस्से में BEO पर तान दी रिवॉल्वर, और...

cy520520 2025-12-20 10:37:08 views 817
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पर प्रधानाध्यापक ने रिवाल्वर तान दी। कमियां गिनाने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। जांच के दौरान मिड डे मील, खेल किट आदि में भी अनियमितताएं सामने आईं। बीईओ की रिपोर्ट पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए बीईओ ने थाना हरदुआगंज पुलिस को तहरीर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


खंड शिक्षा अधिकारी वीरेश कुमार सिंह 11.50 बजे गांव रहसूपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने गए थे। उनकी रिपोर्ट के अनुसार, निरीक्षण के दौरान विद्यालय की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई। भवन की दीवारों में दरारें और रखरखाव में भारी लापरवाही सामने आईं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिव कुमार भारद्वाज स्कूल भवन की दीवार के सहारे आग लगाकर तापते हुए मिले।

दीवार खराब होने की बात पर हुए आगबबूला

आग से दीवार खराब होने की बात कही तो वह उत्तेजित हो गए। विद्यालय में कई वर्षों से रंगाई-पुताई नहीं हुई। 97 नामांकन के सापेक्ष मात्र चार छात्र-छात्राएं ही उपस्थित पाए गए। विगत दिवसों में मिड डे मील पंजिका पर 60-70 बच्चे अंकित थे। खेल किट समेत अन्य शैक्षिक संसाधनों में भी गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।

आरोप है कि निरीक्षण में मिली कमियों पर जवाब मांगा गया तो प्रधानाध्यापक ने गंदी-गंदी गालियां दीं, साथ ही अपनी रिवाल्वर दिखाते हुए बीईओ को जान से मारने की धमकी दे डाली। एक मार्च 2024 को भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, फिर भी आज तक स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया।

प्रार्थना सभा समेत शिक्षण कार्य में भी शिथिलता सामने आई है। बीएसए ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच भी शुरू करा दी है। इसके लिए बीईओ बिजौली अवधेश कुमार सोनकर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737