search

Ranchi News: प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

Chikheang 2025-12-20 09:06:08 views 959
  

बासल पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्या करने की आरोपित किरण देवी। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़)। पतरातू प्रखंड के बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती बीचा पंचायत के लेम गांव स्थित महली टोला में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे पत्नी ने प्रताड़ना से तंग आकर अपने पति को टांगी से मार कर हत्या कर दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसकी खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची बासल थाना पुलिस ने मृतक अशोक उरांव का शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं हत्यारोपित मृतक की पत्नी किरण देवी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि मृतक अशोक उरांव पिता स्व महावीर उरांव (28) और पत्नी किरण देवी (27 वर्ष) में अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों का विवाह 2014 में हुआ था। गुरुवार की रात भी नशे में द्युत अशोक उरांव ने पत्नी के साथ मारपीट की। इससे बचने के लिए वह गांव के ही रिश्तेदार के यहां चली गई। जहां से सुबह वापस लौटी तो नशे में धुत पति ने हथौड़ी से मारने के प्रयास किया। वो जैसे तैसे बची।

इस तरह विवाद ज्यादा बढ़ने पर किरण देवी ने घर के आंगन में रखी टांगी से अपने पति अशोक उरांव पर वार कर दिया। सर पर चोट लगते ही वह गिर गया। इसके बाद भी उसने टांगी से और दो बार हमला किया। घटनास्थल पर ही अशोक उरांव की मौत हो गई। घटना के समय घर में मृतक के तीन बच्चे भी मौजूद थे।

वहीं मृतक की मां दुग्गी देवी और भाई पियस उरांव ओरमांझी गए हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही मृतक के मां और भाई दोनों पहुंचे। जिनका रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं पति की हत्या करने वाली किरण देवी भी अपने तीन बच्चों को लेकर सिसक रही थी।

इस दौरान बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि हत्या की आरोपी किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजने की तैयारी चल रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953