search

खगड़िया में SP का फेरबदल, पिकेट अध्यक्ष समेत डेढ़ दर्जन पुलिस अधिकारियों को किया इधर से उधर

Chikheang 2025-12-20 00:08:05 views 829
  

खगड़िया के एसपी राकेश कुमार।



जागरण संवाददाता, खगड़िया। बेहतर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी राकेश कुमार (Khagaria SP Rakesh Kumar) द्वारा पिकेट अध्यक्ष समेत डेढ़ दर्जन पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जानकारी के अनुसार, मोहराघाट पिकेट अध्यक्ष राजीव कुमार मंडल को परबत्ता थाना में योगदान के आदेश दिए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इतमादी दियारा पिकेट से लक्ष्मण राय को बुच्चा- कंजरी दियारा पिकेट, नगीना प्रसाद को बुच्चा- कंजरी दियारा पिकेट से इतमादी पिकेट, योगदान के आदेश दिए गए हैं।

इसी तरह, प्रेम प्रकाश को अलौली थाना से गोगरी थाना, रामविलास सिंह को अलौली से पसराहा थाना, संटु कुमार को गोगरी से चौथम थाना, प्रियंका कुमारी को चित्रगुप्तनगर से महेशखूंट थाना, राकेश कुमार को चौथम से पसराहा, राजकुमार को मोरकाही से महेशखूंट थाना में योगदान के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सावित्री कुमारी को महेशखूंट से चित्रगुप्तनगर, राजू कुमार टू को महेशखूंट से मोरकाही थाना, मु. तनवीर को पसराहा से भरतखंड थाना, अरविंद कुमार को अलौली से पसराहा, किशुन पंडित को पसराहा से अलौली, शंभु सिंह को पसराहा से अलौली, सुचित चौबे को पसराहा से बहादुरपुर ओपी, लखन सिंह को अलौली से पसराहा, जमादार साहु को नगर से गोगरी, तारकेश्वर सिंह को गोगरी से नगर थाना, नरेंद्र कुमार सिंह को पसराहा से अलौली थाना में योगदान के आदेश दिए गए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953