deltin33 • 2025-12-19 20:07:01 • views 488
जागरण संवाददाता, मूंढापांडे (मुरादाबाद)। मूंढापांडे क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास गुरुवार की शाम छह बजे नीलगाय से टकराकर टेंपो पलट गया। हादसे में एक की मृत्यु हो गई। पांच लोग घायल हो गए। टेंपो से टकराने से पहले नीलगाय को ट्रक ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने पांचों घायलों को मूंढापांडे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
टेंपो चालक दलपतपुर से सवारियां बैठाकर रामपुर के लिए चला था। टेंपो में 12 लोग सवार थे। टेंपो से कुछ लोग मूंढापांडे उतर गए। मूंढापांडे से सिहोरा बाजे निवासी जय सिंह टेंपो में बैठ गए। वह राजमिस्त्री के साथ होटल में मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। इस दौरान आगे चल रहा ट्रक से नीलगाय की टक्कर हो गई और नीलगाय मरने के बाद हाईवे पर जा गिरी।
नीलगाय के शव पर टेंपो चढ़ने के बाद हाईवे किनारे पलट गया। इस हादसे के बाद टेंपो में आगे बैठे जय सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि मूंढापांडे के सरकड़ा खास निवासी शाहनवाज, उसकी पत्नी अलफिजा, बेटी रीवा, शाहदिका, रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र गंगापुर निवासी गुलाबो घायल हो गई हैं।
पुलिस ने तुरंत घायलों को मूंढापांडे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। जबकि पांच लोग घायल हुए है। घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति ठीक है। शिकायती पत्र मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। |
|