search

कांगड़ा में नशे के खिलाफ महिलाओं का अभियान, नशा करने व बेचने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की दी चेतावनी

deltin33 2025-12-19 03:37:26 views 1244
  

नशा करने व बेचने वाले का होगा सामाजिक बहिष्कार।



संवाद सहयोगी, जसवां परागपुर। विकास खंड परागपुर की वणी पंचायत में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सदवां महिला मंडल की सदस्यों ने मोर्चा संभाल लिया है। महिला मंडल प्रधान पवना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिलाओं ने एकजुट होकर समाज को नशामुक्त करने का निर्णय लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक के आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से बचाना और पंचायत में शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करना था। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि पंचायत में जो भी व्यक्ति नशा का सेवन व कारोबार करता पाया गया तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।  

महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए वे पुलिस व पंचायत का सहयोग करेंगी। वे पंचायत में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताएंगी। नशे का कारोबार करने वाले लोगों की जानकारी देने वाले व्यक्ति व्यक्ति को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

महिलाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों का नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में सहयोग देने का आह्वान किया है। पंचायत प्रधान बिंदु ठाकुर ने महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने इस पहल को समाज सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521