search

एयर इंडिया-विस्तारा के फर्जी नियुक्ति पत्र से ठगी करने वाला गिरफ्तार, डीपी में लगा रखा था एयरलाइंस का लोगो

LHC0088 2025-12-19 02:37:51 views 1254
  arrest news



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस ने एयरलाइंस कंपनियों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान गाजियाबाद के रोहित मिश्रा के रूप में हुई है।

पुलिस ने इसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल, एक बैंक खाते की पासबुक, एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया व विस्तारा के नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद किए हैं। आरोपित ने अपने वाट्सएप डीपी पर एयर विस्तारा का लोगो लगाया हुआ था। पकड़े गए ठग पर पहले से दिल्ली में ठगी के दो आपराधिक केस दर्ज हैं। ठग ने 10 से अधिक लोगों से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी की हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि रितु सिंह नाम की एक महिला ने साइबर थाने में साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पास अज्ञात नंबर से एयरलाइंस कंपनी का मैसेज व ई-मेल आया था। इसमें दावा किया गया था कि नौकरी लगवा दी जाएगी। वह झांसे में आ गई। जिस नंबर से मैसेज आया था वह उस नंबर पर बातें करने लगी।

आरोप है कि नौकरी के पंजीकरण समेत कई शुल्क के नाम पर ठगों ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। नौकरी का एक फर्जी नियुक्ति पत्र उसे सौंप दिया। पीड़िता ने जब उस पत्र की सत्यता की जांच की तो वह फर्जी निकला। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया।

एसआई अनुज भट्ट, हेड कांस्टेबल धनेश, विकास व कांस्टेबल प्रभु दयाल की एक टीम बनाई। टीम ने उन बैंक खातों की पड़ताल की, जिसमें रकम ट्रांसफर की गई थी। एक बैंक खाता एक नंबर से लिंक मिला। टेक्निकल सर्विलांस के जरिये पुलिस उस नंबर का इस्तेमाल कर रहे रोहित मिश्रा तक पहुंची। आरोपित से पूछताछ कर पुलिस इसके साथियों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बेची जा रही कोरिया की नकली सिगरेट, हाई कोर्ट के आदेश पर एक साथ 14 जगह की गई छापेमारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138