search

लड़की ने की लव मैरिज, नाराज परिवार वालों ने लड़के के भाई की काट दी नाक; राजस्थान में हैरान करने वाला मामला

Chikheang 2025-12-19 02:37:09 views 1042
  

लड़की ने की लव मैरिज नाराज परिवार वालों ने लड़के के भाई की काट दी नाक (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के बाड़मेर में लव मैरिज से नाराज लड़की वालों ने लड़के के बड़े भाई पर हमला कर उसकी धारदार हथियार से नाक काट दी, इसके बाद घटना के जवाब में लड़के वालों ने भी लड़की के घर पहुंच चाचा का पैर काट दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामला राजस्थान के बाड़मेर के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र का है। हमले में घायल हुए लड़की के चाचा धर्म सिंह को उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। हमला करने के बाद दोनों परिवारों के आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
दोनों पक्षों ने मामला कराया दर्ज

पुलिस के अनुसार लव मैरिज करने वाला श्रवण सिंह पत्नी के साथ गुजरात में रहता है। दोनों पक्षों की ओर से मामले में क्रास केस दर्ज करवाए गए हैं। जानकारी के अनुसार बाड़मेर निवासी श्रवण सिंह ने ढाई साल पहले पड़ोस में रहने वाली लड़की से लव मैरिज की थी।

इसके बाद दोनों परिवारों में विवाद हो गया था। नाराज लड़की के घर वाले लव मैरिज का बदला लेने की फिराक में थे। मौका पाकर बुधवार शाम को श्रवण के बड़े भाई उक सिंह की खेत से लौटने के दौरान पड़ोसी धर्म सिंहऔर उसके साथियों ने हमला कर नाक काट दी।
मारपीट के दौरान काटे पैर

घायल अवस्था में घर पहुंचने पर घटना की जानकारी श्रवण के स्वजन को मिली तो वे लड़की के घर पहुंचे और चाचा धर्म सिंह पर हमला कर दिया। यहां मारपीट के दौरान धर्म सिंह के पैर काट दिए और फरार हो गए। नाक काटेजाने के बाद उक सिंह को उपचार के लिए सांचौर ले जाया गया। वहीं, लड़की के चाचा धर्म सिंह को इलाज के लिए जोधपुर ले जाया गया है।

बैस्टियन रेस्टोरेंट केस में शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड, ली गई तलाशी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953