search

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने खेला बड़ा दांव, पूर्व मंत्री रंजू गीता को JDU में दी अहम जिम्मेदारी

Chikheang 2025-12-19 02:07:10 views 1162
  

नीतीश कुमार ने खेला बड़ा दांव, पूर्व मंत्री रंजू गीता को JDU में दी अहम जिम्मेदारी



संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। बिहार सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता को जदयू के महिला प्रकोष्ठ का संयोजक बनाए जाने पर जिले सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में प्रसन्नता का माहौल है।

पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जाना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है।

मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ललन शर्राफ, संजय गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करना, महिलाओं को संगठन से जोड़ना तथा जदयू को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी, जिसके लिए वह निरंतर सक्रिय रहेंगी।

इस नियुक्ति पर जदयू नेत्री डॉ. इकरा अली खान, जदयू नेता मो. बशारत करीम गुलाब तथा पुपरी प्रखंड के जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मो. जफरुल्लाह खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति महिला संगठन को नई ऊर्जा देने वाला कदम है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे आने वाले समय में पार्टी को मजबूती मिलेगी और महिला संगठन और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953