search

Mau News: कोहरे में फोरलेन पर खड़े ट्रेलर में टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

deltin33 2025-12-18 22:07:47 views 1250
  



जागरण संवाददाता, मऊ। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित सरायलखंसी थाना के बढुआ गोदाम के पास बुधवार की रात लगभग आठ बजे कोहरा की वजह से एक बाइक ट्रेलर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजन सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं घटना के बाद फोरलेन पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इससे एक लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर जनपद के मरदह थाना के मटेहूं गांव निवासी 23 वर्षीय गुलशन राजभर व 27 वर्षीय जितेंद्र राजभर रात में मजदूरी कर अपने घर जा रहे थे।

फोरलेन किनारे एक ट्रेलर बिना फाग लाइट के खड़ा था। कोहरा होने की वजह से बाइक चालक को फोरलेन पर खड़ा ट्रेलर नहीं दिखा और पीछे से टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। फौरन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुलशन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।

स्वजन ने घायल को शहर के प्रकाश हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात मृत्यु हो गई। गुलशन अपने दो भाइयों में छोटा था। इसकी एक 15 दिन की नवजात बेटी है। वहीं जितेंद्र अपने दो भाईयों में बड़ा था। इसके भी दो बच्चे है। चालक ट्रेलर के साथ मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जिला अस्पताल में एकत्र हो गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521