deltin33 • 2025-12-18 20:37:05 • views 799
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, इटावा। कोहरा शुरू होते ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार को कम करने के आदेश यूपीडा द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
बड़े वाहन 60 किमी प्रति घंटा व छोटे वाहन 75 किमी प्रति घंटा की गति से चलेंगे। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेस-वे सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अभी दोनों एक्सप्रेस-वे पर छोटे वाहनों कारों की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा थी। इसे घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दिया है। बड़े वाहनों की गति 100 किमी प्रति घंटा था जिसे घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दिया है।
यूपीडा ने 15 फरवरी तक इस बढ़ी हुई रफ्तार पर लगाम लगाने के आदेश जारी किए हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते वाहनों की गति को घटाया गया है।
निर्धारित गति से तेज चलने वाले वाहनों का ऑनलाइन चालान होगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा मैनेजर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें भी वाहनों की गति कम करने का आदेश मिला है। यह आदेश आज से ही लागू हो गया है।
यह भी पढ़ें- 970 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस ने सोनू सूद के ई-मेल को माना नाकाफी, बयान के लिए बुलाया; SIT ने तैयार किए 244 सवाल |
|