search

Nissan ला रही नई 7-सीटर MPV Gravite, कई बेहतरीन फीचर्स से होगी लैस, जनवरी 2026 में होगी पेश

Chikheang 2025-12-18 17:07:27 views 1241
  

निसान Gravite: 2026 में लॉन्च होगी नई 7-सीटर MPV



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में निसान मोटर अपनी नई 7-सीटर कार लेकर आने वाली है। कंपनी की तरफ से इसके नाम को भी कंफर्म कर दिया गया है। इस नई 7-सीटर MPV का नाम Nissan Gravite रखा गया है। इसे जनवरी 2026 में पहली बार पेश किया जाएगा। कंपनी इसे उन ग्राहकों के लिए लेकर आने वाली है, जो जो किफायती कीमत में 7-सीटर कार की तलाश कर रहे हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि Nissan Gravite में क्या कुछ खास मिलेगा? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Nissan Gravite का डिजाइन

Gravite का ओवरऑल साइज और शेप Triber हो सकता है। इसमें Nissan ने अपनी पहचान को शामिल करने की कोशिश की है। यह MPV सब-4 मीटर कैटेगरी में ही रहेगी।

  • नया फ्रंट बंपर और नई ग्रिल
  • अलग डिजाइन के अलॉय व्हील
  • हेडलैंप में नए लाइटिंग एलिमेंट्स
  • रियर में नया बंपर और नए टेललैंप सिग्नेचर
  • टेलगेट पर बड़े अक्षरों में Gravite नेमप्लेट

Nissan Gravite का इंटीरियर

इसके इंटीरियर की पूरी झलक अभी सामने नहीं आई है, लेकिन Gravite में Triber जैसा ही डैशबोर्ड और स्टीयरिंग लेआउट देखने के लिए मिल सकती है। Nissan इसमें अपने हिसाब से कलर थीम और फीचर पैकेजिंग भी दे सकती है।
संभावित फीचर्स

  • 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • वायरलेस फोन चार्जिंग
  • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप
  • मैनुअल AC, सेकंड और थर्ड रो के लिए AC वेंट्स

सेफ्टी फीचर्स

  • 6 एयरबैग
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
  • हिल-स्टार्ट असिस्ट
  • TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
  • रियर-व्यू कैमरा

Nissan Gravite का इंजन

  • Nissan Gravite में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 76hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके अलावा, बाद में CNG वेरिएंट भी आ सकता है।
  • Nissan Gravite, Renault Triber पर आधारित हो सकती है। इसमें CMF-A+ प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जा सकता है। यही वजह है कि इसके पावरट्रेन और बेसिक लेआउट में Triber की झलक मिलेगी। Nissan की लाइन-अप में यह मॉडल Magnite से नीचे पोजिशन किया जाएगा और सीधे तौर पर Renault Triber को टक्कर देगा।

Nissan Gravite का लॉन्च टाइमलाइन

इसे जनवरी 2026 में पूरी तरह से भारत में पेश किया जाएगा। इसके बाद फरवरी 2026 में इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमतों का एलान और शोरूम में एंट्री मार्च 2026 में हो सकती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953