search

Year Ender 2025: इन 11 कंपनियों को लगे पंख, बनीं यूनिकॉर्न; किस-किसका लगा दिमाग?

LHC0088 2025-12-18 17:07:00 views 678
  

साल 2025 में 11 स्टार्टअप बने यूनिकॉर्न



नई दिल्ली। साल 2025 भारत के स्टार्टअप सेक्टर (Startup Sector) के लिए बदलावों से भरा रहा। एक ओर जहां कई नए स्टार्टअप यूनिकॉर्न बने, तो वहीं कुछ पुराने और चर्चित नामों को बड़ा झटका लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ष 2025 में देश में 11 नए स्टार्टअप्स ने यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया। आइए जानते हैं इन कंपनियों और उनके फाउंडर्स के नाम। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये स्टार्टअप बने यूनिकॉर्न

स्टार्टअप, जो बने यूनिकॉर्नकौन हैं फाउंडर?
एआई.टेकदिव्यांक तुराखिया
नावी टेक्नोलॉजीजसचिन बंसल
रैपिडोपवन गुंटुपल्ली, अरविंद सांका, और ऋषिकेश एसआर
नेट्राडाइनअवनीश अग्रवाल और डेविड जूलियन
जम्बोटेलआशीष झिना और कार्तिक वेंकटेश्वरन
डार्विनबॉक्सजयंत पलेती, रोहित चेन्नमनेनी, चैतन्य पेड्डी और विनीत सिंह
विवृत्ति कैपिटलविनीत सुकुमार, गौरव कुमार, सौमेंद्र घोष, अनिकेत देशपांडे, इरफान मोहम्मद
वेरिटास फाइनेंसअरुलमनी दुरैसामी
मनीव्यूपुनीत अग्रवाल और संजय अग्रवाल
जसपेविमल कुमार, मगिजन सेलवन, निशांत समीर, रामनाथन आरवी, और शीतल लालवानी
ड्रूल्स फहीम सुल्तान अली


किन सेक्टरों के हैं ये यूनिकॉर्न?

इनमें से अधिकतर कंपनियां फिनटेक, सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (एसएएएस) , एआई, लॉजिस्टिक्स और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं। खास बात यह रही कि एआई.टेक ने महज 3 साल में करीब 1.5 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल कर यूनिकॉर्न का दर्जा पा लिया, जो देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंपनियों की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।
इस साल भी कुछ पुराने यूनिकॉर्न्स ने अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिरोधा करीब 8.2 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ सबसे आगे रहा। वहीं रेजरपे और लेंसकार्ट का वैल्यूएशन करीब 7.5 अरब डॉलर रहा। जबकि ग्रो करीब 7 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा।
कौन से हैं टॉप यूनिकॉर्न?

इसके अलावा जैप्टो, ऑफबिजनेस, इनमोबी, आईसर्टिस, ओयो (प्रिज्म) और मीशो जैसे नाम भी टॉप यूनिकॉर्न्स की लिस्ट में बने रहे। यह आंकड़े बताते हैं कि फिनटेक, ई-कॉमर्स, एसएएएस (सॉफ्टवेयर-एस-ए-सर्विस) और एडटेक जैसे सेक्टरों में निवेशकों की दिलचस्पी अब भी मजबूत है।
हालांकि, 2025 सभी के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। कुछ ऐसे स्टार्टअप्स, जो पहले यूनिकॉर्न माने जाते थे, इस साल लिस्ट से बाहर हो गए। इसका सबसे बड़ा कारण बना ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग से जुड़ा नया कानून।
कौन सी कंपनियां नहीं रहीं यूनिकॉर्न?

अगस्त 2025 में सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक 2025 के लागू किए जाने के बाद फैंटेसी स्पोर्ट्स, रम्मी और पोकर जैसे रियल-मनी गेम्स पर कड़ी रोक लगा दी गई, जिसके चलते ड्रीम11 , गेम्स24x7, गेम्सक्राफ्ट और एमपीएल जैसी कंपनियों की वैल्यूएशन पर भारी असर पड़ा और यह यूनिकॉर्न लिस्ट से बाहर हो गई है।
वहीं जूपी और विंजो गेम्स जैसी अन्य गेमिंग कंपनियों की वैल्यूएशन में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह बदलाव दिखाता है कि रेगुलेटरी फैसले किसी भी सेक्टर की दिशा अचानक बदल सकते हैं।
कितने यूनिकॉर्न हुए बंद?

उधर कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 तक देश में 6,385 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को आधिकारिक रूप से बंद घोषित किया गया है। वहीं इसी अवधि में देश में कुल 1,97,692 स्टार्टअप्स को मान्यता प्रदान की गई।
वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में बताया कि राज्यवार आंकड़ों में सबसे ज्यादा स्टार्टअप बंद होने के मामले महाराष्ट्र में सामने आए, जहां करीब 1,200 स्टार्टअप्स बंद हुए। इसके बाद कर्नाटक में 845, दिल्ली में 737, उत्तर प्रदेश में 598, तेलंगाना में 368 और तमिलनाडु में 338 स्टार्टअप्स बंद हुए।
मंत्री ने साफ किया कि स्टार्टअप्स के बंद होने की रफ्तार में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। किसी स्टार्टअप के बंद होने के पीछे बिजनेस मॉडल, बाजार की मांग, आर्थिक हालात, निवेश की कमी और प्रतिस्पर्धा जैसे कई कारण हो सकते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138