search

ICICI Prudential AMC IPO का अलॉटमेंट फाइनल, आपको मिला या नहीं; ऐसे कर सकते हैं चेक, GMP ₹400 के पार

deltin33 2025-12-18 16:37:12 views 1252
  

ICICI Prudential AMC IPO का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, आपको मिला या नहीं; ऐसे कर सकते हैं चेक, GMP ₹400 के पार



नई दिल्ली। ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के शेयर शुक्रवार, 19 दिसंबर को सेकेंडरी मार्केट में लिस्ट होंगे। ₹10,602.65 करोड़ के शुरुआती शेयर सेल को सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO का अलॉटमेंट स्टेटस बुधवार, 17 दिसंबर को फाइनल हो गया था। अगर आपने इस आईपीओ के लिए सब्सक्राइब किया था और अभी तक आपको मैसेज या ईमेल नहीं आया तो आप NSE या फिर BSE पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपको अलॉटमेंट मिला या नहीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लिस्टिंग से एक दिन पहले ही ICICI Prudential AMC IPO के अनलिस्टेड शेयर कथित तौर पर लगभग 400 से अधिक प्रीमियम पर ट्रेड करते दिख रहे हैं। इसका जीएमपी खूब उछल रहा है। जिन्हें भी अलॉटमेंट मिला है, उनकी बल्ले-बल्ले होने वाली है।
ICICI Prudential AMC IPO का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • BSE पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का प्रोसेस


  • BSE IPO अलॉटमेंट पेज खोलें: https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
  • इश्यू टाइप के तौर पर इक्विटी चुनें।
  • ड्रॉपडाउन लिस्ट से ICICI प्रूडेंशियल AMC चुनें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर या PAN, और कैप्चा कोड डालें।
  • आपको शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं, यह देखने के लिए “सर्च” पर क्लिक करें।


  • NSE पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का प्रोसेस


  • NSE IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं: https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids
  • इक्विटी और SME IPO बिड डिटेल्स पर क्लिक करें।
  • इश्यू नाम लिस्ट से ICICI प्रूडेंशियल AMC चुनें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर या PAN डालें।
  • आपको शेयर मिले हैं या नहीं, यह देखने के लिए सबमिट करें।

ICICI Prudential AMC IPO का GMP 400 के पार

ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम मजबूत बना हुआ है। मार्केट सूत्रों के अनुसार, ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO का GMP आज तक का सबसे ज्यादा  ₹410है। इसका मतलब है कि ICICI प्रूडेंशियल AMC के शेयर ऑफर प्राइस से ₹410 ज्यादा पर ट्रेड हो रहे हैं। यह बताता है कि ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO की लिस्टिंग कीमत ₹2575 हो सकती है, जो 18.93% का प्रीमियम है।

लिस्टिंग के बाद, यह ICICI ग्रुप की पांचवीं लिस्टेड कंपनी बन जाएगी, ICICI बैंक, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और ICICI सिक्योरिटीज के बाद।
ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO की डिटेल

  • इश्यू साइज: ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO ₹10,602.65 करोड़ का बुक-बिल्ड इश्यू है, जिसमें पूरी तरह से प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स द्वारा 4.90 करोड़ इक्विटी शेयर बेचने के लिए ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है।
  • प्राइस बैंड: प्राइस बैंड ₹2061 और ₹2165 प्रति शेयर तय किया गया है।
  • लॉट साइज: 6 शेयर
  • मिनिमम इन्वेस्टमेंट: रिटेल निवेशकों के लिए प्रति लॉट ₹12,990

ICICI Prudential AMC IPO सब्सक्रिप्शन डिटेल
तारीखQIB (पूर्व एंकर)NIIरिटेलशेयरहोल्डर्सटोटल
पहला दिन - 12 दिसंबर, 20251.97x0.38x0.21x0.45x0.73x
दूसरा दिन - 15 दिसंबर, 20252.91x3.36x0.83x2.85x2.03x
तीसरा दिन - 16 दिसंबर, 2025123.87x22.04x2.53x9.75x39.17x

लिस्टिंग से पहले ही BUY की रेटिंग

ICICI Prudential AMC IPO के लिस्टिंग से पहले ही कई ब्रोकरेज फर्म इसके शेयरों को लेकर BUY की रेटिंग दी है। PL कैपिटल ने बॉय की रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹3000 रखा। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि ICICI प्रूडेंशियल अपने कॉम्पिटिटर्स से बेहतर प्रदर्शन करेगी, FY25-28 के दौरान इंडस्ट्री की तुलना में इक्विटी एवरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट ग्रोथ 2.5% ज्यादा होगी, जिससे कोर PAT में 18.5% की मजबूत CAGR मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Exclusive Interview: 60% मुनाफा हर साल डिविडेंड के रूप में बांटेगी ICICI प्रूडेंशियल एएमसी, मैनेजमेंट ने बताया पूरा प्लान

“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“

(डिस्क्लेमर: यहां दी दई आईपीओ की जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521