जागरण संवाददाता, देहरादून। बद्रीपुर फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने अध्यापिका की मौत हो गई। महिला का पति भी अध्यापक हैं, जोकि हरिद्वार में तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि बुधवार रात 9:30 बजे बद्रीपुर फाटक पर एक महिला की ट्रैन की चपेट में आने से मृत्यु की सूचना मिली। जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि दिल्ली से आने वाली जनशताब्दी ट्रेन रुकी हुई है व बद्रीपुर फटाक से 100 मीटर हर्रावाला की ओर एक महिला ट्रेन के नीचे पटरी पर पड़ी हुई है, जो जख्मी हालत में है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यह भी पढ़ें- Dehradun News: ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, नाराज परिजनों ने किया हंगामा
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बाहर निकला गया, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान अंजना सजवान निवासी श्री कुंज एनक्लेव बद्रीपुर जोगीवाला उम्र लगभग 44 है। महिला अध्यापिका थी, जिनकी तैनाती उत्तरकाशी बड़कोट में थी। मौके पर मृतक महिला महिला के पतिब अशोक सजवान भी आ गए थे वह भी अध्यापक हैं उनकी तैनाती रायवाला बताई गई है। |