प्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, जागरण सीतापुर। मिरदही टोला में नई दुल्हन के घर आने पर सूअर की बलि दी गई थी। इसको लेकर बदायूं के पशु प्रेमी विकेंद्र कुमार ने नगर कोतवाली में मुकदमा लिखाया है।
उनके पास इसका एक वीडियो भी है। वीडियो नगर के मिरदही टोला का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि सूअर को पटक-पटककर मारा जा रहा है। उसे दफनाने के लिए आंगन में गड्ढा पहले से खोदा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कोतवाल अनूप शुक्ल ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनयम के तहत मुकदमा लिखा गया है। आरोपित की पहचान की जा रही है। इसमें सिर्फ पांच वर्ष की सजा प्रविधान है। ऐसे में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- ट्रेन का इंजन बनेगा स्वाद का ठिकाना, यूपी के इस जिले में बनेगा देश का पहला \“लोको रेस्टोरेंट\“ |