search

उत्तरकाशी के लोगों के लिए खुशखबरी! नए साल में मिल सकती है चिड़ियाघर की सौगात

deltin33 2025-12-18 13:36:42 views 710
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



अजय कुमार, जागरण उत्तरकाशी। जिला प्रशासन व उत्तरकाशी वन प्रभाग की कवायद रंग लाई तो नये साल में उत्तरकाशी जनपद को चिड़ियाघर (जू) की सौगात मिल सकती है।

इसके लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के दिशा-निर्देश पर उत्तरकाशी वन प्रभाग ने प्रस्ताव निर्माण के लिए शुरूआती कार्यवाही शुरू कर दी है, जिसके तहत वर्तमान में उप प्रभागीय वन अधिकारियों के माध्यम से इसके लिए जमीन चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि हिमालय की गोद में बसा उत्तरकाशी जनपद जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध है। यहां दो-दो राष्ट्रीय उद्यान अवस्थित है। इनमें गंगा घाटी में देश का तीसरा सबसे बड़ा गंगोत्री नेशनल पार्क है तो यमुना घाटी में गोविंद वन्यजीव विहार एवं राष्ट्रीय उद्यान है।

लेकिन यहां एक भी चिड़ियाघर नहीं है। जबकि यहां चिड़ियाघर बनता है तो जहां एक ओर यह सरकार के लिए राजस्व का स्रोत बनेगा। वहीं, यहां तीर्थाटन व पर्यटन के लिए पहुंचने वाले तीर्थयात्री व पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बनेगा।

इसके साथ ही यह दुर्घटना या हादसे में घायल होने वाले व रेस्क्यू कर लाये जाने वाले वन्यजीवों के लिए भी आश्रय स्थल का काम करेगा, जहां पशु चिकित्सकों की मदद से उनकी अच्छी देखभाल की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- Haridwar: सिंगल यूज प्लास्टिक का बिजनेस करने वालों की अब खैर नहीं, देना पड़ेगा भारी जुर्माना

इस संबंध में उत्तरकाशी वन प्रभाग के डीएफओ डीपी बलूनी ने बताया कि डीएम प्रशांत आर्य के दिशा-निर्देश के क्रम में चिड़ियाघर निर्माण पर विचार किया जा रहा है।

इसके लिए एसडीओ के माध्यम से साल्ड, बसूंगा की तरफ क्षेत्र को भी देखा गया है। हालांकि एसडीओ की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बताया कि इसके लिए शासन के माध्यम से केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा जाएगा।



उत्तरकाशी में जू के निर्माण के लिए वन विभाग को निर्देशित किया गया है, वन विभाग ही इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजेगा। जू का निर्माण होता है तो इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रेस्क्यू कर लाये जाने वाले वन्यजीवों को भी आश्रय मिलेगा।


                                                                   प्रशांत आर्य, जिलाधिकारी उत्तरकाशी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521