search

Mathura Accident: आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचला

Chikheang 2025-12-18 13:06:40 views 1251
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, मथुरा। आगरा हाईवे पर बाद पुल स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर हे मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर थाना फरह पुलिस चेतक मोबाइल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान मृतकों की पहचान 30 वर्षीय रामकुमार सिंह निवासी केनरा बैंक के पास थाना फरह और शंकर मूल निवासी बिहार वर्तमान पता केनरा बैंक के पीछे फरह के रूप में हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों मृतक फरह क्षेत्र में आमने-सामने किराये के कमरों में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। फरह थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Yamuna Expressway पर जली थीं 7 बसें और 3 कारें, हादसे की जांच को पहुंची टीम, दुर्घटनास्थल पर देखा हर बारीक पहलू

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953