search

क्रेमलिन न माना तो अमेरिका बढ़ाएगा प्रतिबंध, रूसी हमले में जपोरीजिया में 26 लोग हुए घायल

LHC0088 2025-12-18 04:07:37 views 609
  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बर्लिन में हुई वार्ता के बाद अमेरिका जल्द ही नया शांति प्रस्ताव रूस को देगा। यूक्रेन और यूरोपीय देशों की सहमति से तैयार इस नए प्रस्ताव को अगर रूस अस्वीकार करता है तो अमेरिका ने उसकी तेल और गैस कंपनियों पर नए प्रतिबंधों की तैयारी कर ली है। ऐसा रूस पर शांति प्रस्ताव मानने के लिए दबाव बढ़ाने के लिए किया जाएगा। यह जानकारी ब्लूमबर्ग न्यूज ने दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार रात रूस के ग्लाइड बमों के हमले में यूक्रेन के नियंत्रण वाले जपोरीजिया के शहरी क्षेत्र में 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना का यह हमला शहर के आवासीय भवनों पर हुआ है। इसी क्षेत्र में स्थित परमाणु बिजलीघर पर रूस का कब्जा है। जबकि रूस के क्रैस्नोडर क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमलों के दौरान वहां के तेलशोधक कारखाने में आग लग गई।

बताया गया है कि स्लावियांस्क रिफायनरी में यह आग यूक्रेनी ड्रोन का मलबा गिरने से लगी। रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने इस ड्रोन को आकाश में नष्ट किया था और उसका जलता हुआ मलबा नीचे रिफायनरी परिसर में गिरा जिससे वहां आग लग गई। इस बीच रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोसोव ने बताया है कि यूक्रेन ने सीमावर्ती शहर कुपियांस्क को रूस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं रहा।

युद्ध से पूर्व इस यूक्रेनी शहर की आबादी 26 हजार की थी लेकिन लगभग चार साल की लड़ाई में यहां की 75 प्रतिशत आबादी शहर छोड़ गई है। सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में बेलोसोव ने कहा कि 2024 की तुलना में 2025 में रूसी सेना ज्यादा यूक्रेनी जमीन पर कब्जा किया और हवाई हमलों से यूक्रेन की बिजली उत्पादन क्षमता घटाकर आधी कर दी है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138