search

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल से DCP तक 9248 पद खाली, कब होगी भर्ती? पूरी डिटेल

LHC0088 2025-12-18 03:07:42 views 1006
  

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल से DCP तक 9248 पद खाली



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल से लेकर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और अतिरिक्त डीसीपी तक के विभिन्न पदों पर कुल 9,248 रिक्तियां हैं। वर्तमान में पुलिस बल में कर्मियों की संख्या 92,044 है।

यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद प्रकाश चिक बराइक द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में साझा की।आंकड़ों के अनुसार, डीसीपी और अतिरिक्त डीसीपी पदों की स्वीकृत संख्या 60 है, जिनमें से 13 पद रिक्त हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अतिरिक्त डीसीपी के कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में 54 अधिकारियों की स्वीकृत संख्या के मुकाबले 15 पद खाली हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर पर, स्वीकृत 346 पदों में से 125 पद रिक्त हैं।

दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के 1,453 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 108 रिक्तियां हैं, जबकि उप-निरीक्षकों में स्वीकृत 8,087 पदों में से 1,039 पद रिक्त हैं। पुलिस बल में सहायक उप-निरीक्षकों के 7,320 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 300 पद वर्तमान में रिक्त हैं। हेड कांस्टेबल स्तर पर, स्वीकृत 23,724 पदों में से 3,057 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार, कांस्टेबलों में स्वीकृत 50,946 पदों में से 4,591 रिक्तियां हैं।

राय ने आगे कहा कि \“\“सरकार ने यह ध्यान में रखा है कि रिक्तियां एक गतिशील प्रक्रिया है, जो सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, इस्तीफे और अन्य कारणों से उत्पन्न होती हैं, और इन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है।\“\“

दिल्ली पुलिस के अंतर्गत पदवार कुल स्वीकृत संख्या और रिक्तियों के बारे में पूछे जाने पर राज्य मंत्री ने अपने उत्तर में कहा, \“\“रिक्त पदों की जानकारी नियमित रूप से भर्ती एजेंसियों को दी जाती है, और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्तियां की जाती हैं।\“

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138