search

कैबिनेट ने हांसी को 23वां जिला बनाने के फैसले पर लगाई मुहर, नए जिले में शामिल होंगे 110 गांव; 3 तहसील समेत 3 ब्लॉक

LHC0088 2025-12-18 03:07:11 views 1255
  

कैबिनेट ने हांसी को 23वां जिला बनाने के फैसले पर लगाई मुहर।



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हिसार से हांसी को अलग कर नया जिला बनाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हांसी में आयोजित कार्यक्रम में नया जिला बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री घोषणा को पूरा करने के लिए बुधवार देर शाम को आनन-फानन में कैबिनेट बुलाई गई। प्रस्ताव पर कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब जल्द ही नए जिले के गठन की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन समिति ने विगत नौ दिसंबर को आयोजित बैठक में हांसी जिला के गठन को स्वीकृति देते हुए इसकी सिफारिश की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सिफारिश को मंजूरी दे दी।

नए जिले में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे। नए जिले में दो उपमंडल हांसी और नारनौंद होंगे जिन्हें हिसार जिले से पृथक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन तहसीलें हांसी, नारनौंद और बास तथा एक उपतहसील खेड़ी जालब शामिल होगी। नए जिले में तीन ब्लाक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद भी होंगे।

प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा। इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी। जिला हांसी के गठन के साथ ही हरियाणा में जिलों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी।

नागरिक केंद्रित सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, अंतर-विभागीय समन्वय में सुधार तथा हांसी क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं की प्रभावी और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिसार के उपायुक्त द्वारा यह प्रस्ताव हिसार मंडल आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था।
नए जिले में यह शहर और गांव होंगे शामिल

1. हांसी शहर
2. अनीपुरा
3. बडाला
4. बांडा हेडी
5. बाडा जग्गा
6. बड़छपर
7. बास आजमशाहपुर
8. बास अकबरपुर
9. बास बादशाहपुर
10. बास ख़ुर्द बिजान
11. भकलाना
12. भैणी अमीरपुर
13. भाटला
14. भाटोल जाटान
15. भाटोल रागडान
16. बीड हांसी
17. बुडाना
18. चानोत
19. डाटा
20. दयाल सिंह कॉलोनी
21. दैपल
22. धामियां
23. ढाणा खुर्द
24. ढाणा कलां
25. ढंढेरी
26. ढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा
27. ढाणी गुजरान
28. ढाणी केंदु
29. ढाणी कुम्हारान
30. ढाणी कुन्दनपुर
31. ढाणी पाल
32. ढाणी पीरान
33. खेड़ा रागडान
34. खेड़ी गगन
35. खेड़ी जालब
36. खेड़ी लोचब
37. खेड़ी रोज और खेड़ी श्योराण
38. किन्नर
39. कोथ कलां
40. कोथ खुर्द
41. कुलाना
42. कुम्भा
43. कुतुबपुर
44. लालपुरा
45. लोहारी राघो
46. मदन हेडी
47. माढा
48. मैहंदा
49. महजद
50. माजरा
51. मामनपुरा
52. मसूदपुर
53. मिलकपुर
54. मिर्चपुर
55. मोहला
56. मोठ करनैल साहब
57. मोठ रांगडान
58. मुजादपुर
59. नाडा
60. नारनौंद
61. नारनौंद औंगशाहपुर
62. पाली
63. पेटवाड़
64. प्रेमनगर
65. ढाणी पीरावाली
66. ढाणी पुरिया
67. ढाणी राजू
68. ढाणी सकरी
69. ढाणी ठाकरिया
70. धर्म खेड़ी
71. गढ़ी
72. गढ़ी अजिमा
73. गामड़ा
74. घिराय
75. गुराना
76. हैबतपुर
77. हाजमपुर
78. जमावड़ी
79. जामनी खेड़ी
80. जीतपुरा
81. कांगसर
82. कंवारी
83. कापड़ो
84. खाण्डा खेड़ी
85. खानपुर
86. खरबला
87. खरकड़ा
88. पुट्ठी मंगलखां
89. पुट्ठी समैण
90. राजपुरा
91. राजथल
92. राखी खास
93. राखी शाहपुर
94. रामायण
95. रामपुरा
96. रोशन खेड़ा माजरा खरबला
97. सैनीपुरा
98. शेखपुरा
99. सिंधर
100. सिंघवा खास
101. सिंघवा राघो
102. सीसर
103. सिसाय बोला
104. सिसाय कालीरावण
105. सोरखी
106. सुलचानी
107. सुल्तानपुर
108. थुराना
109. उगालन
110. उमरा
मुख्यमंत्री निवास पर ही विधायकों और मंत्रियों संग रात्रिभोज

विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा विधायक दल की बैठक भी ली। इसमें सदन में कांग्रेस-इनेलो द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों का आंकड़ों के साथ जवाब देने की रणनीति साझा की गई। विपक्षी दलों द्वारा उठाए जाने वाले प्रत्येक सवाल का तथ्यों के साथ जवाब दिया जाएगा।

कैबिनेट और भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री निवास पर ही रात्रिभोज का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित कई भाजपा नेता इस रात्रि भोज में शामिल हुए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138