search

CSK में चुने गए Sarfaraz Khan तो Anaya Bangar ने यूं जताई खुशी, VIRAL हो गया रिएक्शन

cy520520 2025-12-17 21:38:47 views 1084
  
Sarfaraz Khan के ऑक्शन में बिकने पर Anaya Bangar का रिएक्शन



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Anaya Bangar on Sarfaraz Khan CSK: पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगर के बेटे आर्यन, जो अब अनाया बांगर नाम से जानी जाती हैं, उन्होंने अपने करीबी दोस्त सरफराज खान के आईपीएल 2026 ऑक्शन में खरीदार मिलने पर खुशी जाहिर की है। बता दें कि अबू धाबी में आयोजित IPL 2026 मिनी ऑक्शन में सरफराज खान को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खरीद लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Sarfaraz Khan के ऑक्शन में बिकने पर Anaya Bangar का रिएक्शन

दरअसल, सरफराज खान, जो आखिरी बार IPL 2023 में खेले थे, अब आईपीएल 2026 में सीएसके की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। सरफराज खान को आईपीएल ऑक्शन के मैन राउंड में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा, लेकिन अंत में उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में CSK ने खरीद लिया। कई साल तक टीमों से नजरअंदाज होने के बाद सरफराज ने CSK का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस फ्रेंचाइजी ने उनके करियर को नई दिशा दी है।

सरफराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

  


CSK का बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने मुझे नई जिंदगी दी।
-

सरफराज खान

इसके बाद अनाया बांगर ने CSK की ओर से किए गए वेलकम पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में फायर और ताली वाले इमोजी डालकर खुशी जताई।
अनाया-सरफराज के बीच गहरी दोस्ती

IPL 2025 के दौरान अनाया सरफराज खान के घर भी गई थीं, जहां उन्होंने उनके और उनके परिवार के साथ वक्त बिताया था। अनाया ने सोशल मीडिया पर सरफराज और उनके पिता नौशाद खान के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

अनाया द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में सरफराज ने बताया कि दोनों की मुलाकात दो-तीन साल बाद हुई थी। अनाया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि हमने फोन पकड़ने से पहले बल्ला पकड़ा था। बचपन से दोस्त हैं। तुम्हें बहुत मिस किया। इस दौरान मुशीर खान को उन्होंने टैग किया।
लड़के से लड़की बनीं अनाया

पिछले साल अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर हार्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी और जेंडर रिअफर्मिंग सर्जरी के बाद अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में जानकारी दी थी। अनाया का पहले नाम आर्यन था। वह एक एथलीट हैं और अपने पिता संजय बांगर की तरह एज-ग्रुप क्रिकेट भी खेल चुकी हैं।
सरफराज खान शानदार फॉर्म में चल रहे

वहीं, सरफराज खान इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 6 पारियों में 256 रन बनाए हैं। उनका औसत 64.00 और स्ट्राइक रेट 182.85 रहा है। उन्होंने ऑक्शन शुरू होने से एक घंटे पहले 22 गेंद पर 73 रन बनाकर खूब महफिल लूटी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 331 का रहा था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737