search

जौनपुर वासियों की मांग हुई पूरी...शहर में इन 4 सड़कों का होगा निर्माण, शासन से मिली मंजूरी

LHC0088 2025-12-17 20:37:10 views 1243
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण शीघ्र होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गयी है। विधायक रमेशचन्द्र मिश्र के प्रयास से विधान सभा क्षेत्र की चारों सड़कों का निर्माण 30 करोड़ 32 लाख की लागत से होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विधायक ने बताया कि पूरालाल-गद्दोपुर बैहारी होते हुए बक्शा-लोहिन्दा बंधवा सम्पर्क मार्ग तक 16 करोड़ 63 लाख की लागत से साढ़े नौ किमी. सड़क का निर्माण होगा।

इसी तरह सिंगरामऊ-लालगंज गौरामाफी जिसकी लम्बाई छह किमी है का निर्माण 11 करोड़ 74 लाख की लागत से होगा।

लमहन पाल बस्ती सम्पर्क मार्ग 95.75 लाख तथा तियरा-रतासी सिंगरामऊ मार्ग के किमी छह से बाएं निकलकर घाघरपारा-प्रतापगढ़ सीमा तक 99. 75 लाख की लागत से नई सड़क का निर्माण होगा।

श्री मिश्र ने बताया कि चारों सड़कों के निर्माण की क्षेत्रवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138