search

पैरेंट्स से मिली छूट तो बेकाबू हुए टीचर जी, 9वीं के छात्र को क्लासमेट से पकड़वाया और पंजों पर बरसाए डंडे

cy520520 2025-12-17 17:37:30 views 1235
  



निभा रजक, फरीदाबाद। सारण स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-9 के विद्यार्थी की पिटाई का अजब मामला सामने आया है। जहां बच्चे को पीटने पर माता-पिता टीचर से लड़ जाते हैं, एफआईआर तक करा देते हैं, इस मामले में अभिभावकों ने बच्चे को पीटने की टीचर को खुली छूट दे दी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इतना ही नहीं, टीचर ने पीटा या नहीं इसकी खबर रखने के लिए बेटी की ड्यूटी भी लगाई। जब भाई को क्लास के बाकी छात्रों ने पकड़ रखा और टीचर जी उसके पंजों पर बेरहमी से डंडे बरसा रहा था, जब बहन वहीं मौजूद थी और यह सब अपनी आंखों के सामने होता देख रही थी।  

टीचर नरेंद्र राठी ने स्कूल बंक करने पर नौवीं कक्षा के एक विद्यार्थी पर अंधाधुंध डंडे बरसाए। विद्यार्थी को अन्य विद्यार्थियों ने पकड़ा हुआ था और अध्यापक उसके पंजे पर डंडे मार रहे थे, बीच में डंडा भी टूट गया, लेकिन अध्यापक नहीं रुके।

सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की इस प्रकार की पिटाई की अभिभावक निंदा कर रहे हैं। अध्यापक नरेंद्र राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह भी बता दें कि सारण का यह सरकारी करीब आठ महीने पहले भी चर्चा में आया था।

स्कूल में प्राइमरी के बच्चों से झाड़ू लगवाने और कूड़ा उठवाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा था। एक बार फिर स्कूल चर्चा में बना हुआ है। विद्यार्थी की पिटाई का एक वीडियो भी इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है।
पुलिस कर रही है अध्यापक और बच्चे से पूछताछ

मामले ने तूल पकड़ा तो शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस हरकत में आ गई है। सारण थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह स्कूल भी पहुंचे थे। पुलिस स्टेशन में अभिभावक और अध्यापक नरेंद्र राठी, पीड़ित छात्र तथा अन्य विद्यार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
अभिभावकों ने आखिर क्यों कहा कि पीटो ?

स्कूल की प्रधानाचार्य अल्का ने बताया कि विद्यार्थी बीते कई दिनों से घर से स्कूल के लिए निकलता था और स्कूल नहीं पहुंच रहा था। कई बार लंच से पहले ही स्कूल बंक कर देता था। अभिभावकों की शिकायत पर ही अध्यापक ने विद्यार्थी की पिटाई की थी। इस दौरान उसकी बहन भी मौजूद थी। इस संबंध में जानकारी मंगलवार को मिली थी।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: RTI में 40 हजार रुपये मांगने का मामला, दैनिक जागरण की खबर के बाद अधिकारियों ने लिया यू-टर्न

  

  


मामले की जांच की जा रही है। स्कूल की प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। स्कूल में इस तरह बच्चे की पिटाई गलत है। दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।





-

-डाॅ. अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737