search

हरिद्वार में हैवानियत: 4 लोगों ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी की बिगड़ी तबीयत

deltin33 2025-12-17 16:37:11 views 1156
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण हरिद्वार। एक परिवार ने चार लोगों पर नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

मंगलवार को एक परिवार झबरेड़ा थाने में पहुंचा। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि वह गन्ना कोल्हू में मजदूरी करता है। 14 दिसंबर की रात को जब वह कोल्हू पर मजदूरी कर घर लौटा तो बेटी को आवाज लगाई लेकिन बेटी बिस्तर पर नहीं मिली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद पुत्री की तलाश करने लगे लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चल सका। सुबह के समय चार लोग आए और उसकी बेटी को कार से छोड़कर चले गए। उस समय उसकी बेटी होशो हवास में नहीं थी। इतना ही नहीं उसकी तबीयत खराब हो गई।

इस दौरान जब उसको थोड़ा होश आया तो उसने बताया कि चार लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़ित ने आरोपितों से बात करनी चाही तो उल्टे उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। वहीं झबरेड़ा थाना प्रभारी अजय शाह का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521