search

Bihar Weather: बिहार में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप, 10 डिग्री के नीचे लुढ़का पारा; आज कैसा रहेगा मौसम?

Chikheang 2025-12-17 12:06:34 views 793
  

बिहार में ठंड और कोहरे का प्रकोप। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। राज्य के अलग-अलग भाग कोहरे की चपेट में रहेंगे। हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहेगा। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा। धूप के प्रभाव में कमी आने के साथ कनकनी का प्रभाव रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है। 22 दिसंबर के बाद से मौसम में बदलाव आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। मंगलवार को राजधानी सहित ज्यादातर भागों के न्यूनतम तापमान अधिक रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा (समस्तीपुर) का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

राज्य के सुपौल, खगड़िया, बांका, अररिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 23.4 डिग्री सेल्सियस एवं 28.2 डिग्री सेल्सियस अररिया के फारबिसगंज का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के बाद धूप का प्रभाव कम रहने से ठंड का असर बना रहा। आसपास इलाकों में धुंध की स्थिति बनी रही। 450 मीटर दृश्यता पूर्णिया में दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   23.4
   14.8
   
   
   गया
   24.0
   11.0
   
   
   भागलपुर
   24.6
   12.4
   
   
   मुजफ्फरपुर
   23.0
   14.2
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953