search

रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेगा बेस प्राइस वाला विदेशी खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस इस प्‍लेइंग 11 को आजमाकर जीतना चाहेगी खिताब

cy520520 2025-12-17 03:02:29 views 615
  

छठे टाइटल पर होगी मुंबई की नजर।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले मंगलवार को अबू धाबी के एतिहाद स्टेडियम में हुआ मिनी ऑक्‍शन अब समाप्‍त हो गया है। मुंबई ने नीलामी में 2 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर 5 प्‍लेयर्स को खरीदा। इनमें 1 विदेशी प्‍लेयर भी शामिल है।
मुंबई ने क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवर, मोहम्‍मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत को अपने साथ जोड़ा। ऑक्‍शन के बाद आइए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
क्विंटन डीकॉक होंगे रोहित के जोड़ीदार

मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऑक्‍शन में मुंबई ने डीकॉक को बेस प्राइस 1 करोड रुपये में खरीदा। भारत की कंडीशन में साउथ अफ्रीका के इस बल्‍लेबाजों को बैटिंग करना पसंद है। मिडिल ऑर्डर में टीम कोई बदलाव नहीं कर सकती है। सूर्यकुमार यादव 3 नंबर पर और तिलक वर्मा 4 नंबर पर उतर सकते हैं।
सेंटनर संभालेंगे स्पिन डिपार्टमेंट

नंबर 5 पर कप्‍तान हार्दिक पांड्या नजर आ सकते हैं। वह फिनिशर का रोल प्‍ले करने के साथ ही 4 ओवर गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं। शेरफेन रदरफोर्ड भी लोअर ऑर्डर में आकर बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं। इसके अलावा टीम ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी अंतिम 11 में जगह दे सकती है। मुंबई ने उन्‍हें लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया था। स्पिन डिपार्टमेंट की कमान मिचेल सेंटनर संभाल सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी को जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्‍ट मजबूती देंगे।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्‍ट, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कार्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे (ट्रेड), मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, राबिन मिंज, रियान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफाने रदरफोर्ड (ट्रेड), क्विंटन डी कॉक (1 करोड़ रुपये), दानिश मालेवर (30 लाख रुपये), मोहम्‍मद इजहार (30 लाख रुपये), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख रुपये), मयंक रावत (30 लाख रुपये)।

यह भी पढ़ें- Mumbai Indians, IPL Auction 2026 Live: मुंबई इंडियंस की लगी लॉटरी, साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर को बेस प्राइस में खरीद लिया

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Auction, Quinton De Kock: इस सीजन मुंबई में लौटेंगे क्विंटन डीकॉक, बेस प्राइस में बिके
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737