search

हमारे पास मुख्यमंत्री के रूप में ऐसा नेतृत्व है, जो हमें आगे ले जा रहा- लखनऊ में बोले सतीश महाना

Chikheang 2025-12-17 01:37:24 views 1162
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के आठ वर्षों के दौरान प्रदेश में हुए विकास कार्यों, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर लिखी गई पुस्तक ‘गतिमान उत्तर प्रदेश योगी सरकार के बेमिसाल आठ साल’ का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए संदर्भ ग्रंथ बनेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हमारे पास मुख्यमंत्री के रूप में ऐसा नेतृत्व है जो हमें आगे ले जा रहा है। आज तक दुनिया में आठ संत राजा बने हैं, उनमें से एक संत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। सीएम उस समुदाय की चिंता करते हैं जो बहुत पीछे हैं, जैसे मुसहर, वनटांगिया आदि।

मंगलवार की शाम को विश्वश्वरैय्या सभागार में डा. शीलवन्त सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक गतिमान उत्तर प्रदेश योगी सरकार के बेमिसाल आठ साल का लोकार्पण करने के बाद महाना ने कहा कि दस वर्ष पहले यूपी के लोग बाहर जाते थे तो अपनी पहचान छिपाते थे। अब गर्व से बताते हैं कि वह यूपी से हैं।

रात 12 बजे भी बहन, बेटियां घरों से बाहर निकल सकती हैं। पहले औद्योगिक विकास, एमएसएमई, खेलकूद, भाषा, पर्यटन, संस्कृति विभाग का मंत्री जिसे बनाया जाता था तो राजनीतिक हल्के में कहा जाता था कि इनका काम लगा दिया।आज यह सारे विभाग महत्वपूर्ण बन गए हैं।

पुस्तक में उपलब्धियों पर ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक परिवर्तन और भावनात्मक पक्ष का भी संतुलित एवं सशक्त चित्रण किया गया है।। विशिष्ट अतिथि महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत विकसित देश जरूर बनेगा। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि युवा पीढ़ी मोबाइल देखना बंद करे और पुस्तकें पढ़े।

पुस्तक के लेखक डा. शीलवन्त सिंह और प्रभात प्रकाशन के निदेशकडा. पीयुष कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे तथा विधायक ओपी श्रीवास्तव भी मंच पर थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953