search

Chatra News: विदेशी पर्यटकों का जत्था पहुंचा कौलेश्वरी, तीन धर्मो का है संगम स्थल

Chikheang 2025-12-16 23:07:04 views 1048
  

कौलेश्वरी तलहटी पर विदेशी पर्यटकों का जत्था पहुंचा।



संवाद सूत्र, हंटरगंज(चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तीन धर्मो का संगम स्थल कौलेश्वरी पर्वत वैश्विक स्तर पर विख्यात है। इस पर्वत पर सनातन, बौद्ध और जैन धर्मावम्बियों की अपनी-अपनी मान्यता है।

मंगलवार को कौलेश्वरी तलहटी पर विदेशी पर्यटकों का जत्था पहुंचा, जिसमें बौद्ध भिक्षुओं में अमेरिका, तिब्बत, वर्मा, भूटान, म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम और नेपाल देश से आए साठ बौद्ध भीक्षुओं ने बौद्ध पार्क में स्थापित भगवान  बुद्ध की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान देखा गया कि पार्क में गंदगी का अंबार लगा है। कहा कि कौलेश्वरी पहाड़ पर चढ़ मां का दर्शन करना था। लेकिन बुद्धा पार्क को देख कर काफी दुख हो रहा है। यहां पर एक भी शौचालय नहीं है।

बता दें कि कौलेश्वरी हिंदू, जैन और बौद्ध धर्मों के संगम के रूप में प्रसिद्ध है। इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता  इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिला रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953