search

मुंबई में महिला ने बुक की बाइक राइड, सुनसान इलाके में ले जाकर राइडर करने लगा गंदी हरकत; विरोध करने पर पैसे लूटकर हुआ फरार

deltin33 2025-12-16 20:47:39 views 1262
Bike Taxi Rider: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक बाइक टैक्सी राइडर ने 26 वर्षीय महिला यात्री के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उससे ₹1,000 लूट लिए। यह घटना शनिवार शाम को हुई, जिसके बाद आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जब महिला ने उसका विरोध किया, तो उसने स्कूटर रोक दिया और हाथ पकड़कर अभद्र व्यवहार करने लगा।



क्या है पूरा मामला?



पीड़िता ने शाम 7 बजे चिकनघर इलाके से कल्याण रेलवे स्टेशन के पास अपने जिम तक जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी। महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक बलिरामसिंह परदेशी ने बताया कि उसके ड्रॉप की ओर जाने के बजाय, आरोपी ने स्कूटर को सिंडिकेट इलाके में पुलिस कॉलोनी के पास एक सुनसान, अंधेरी जगह की ओर मोड़ दिया। जब महिला ने उसका विरोध किया, तो उसने स्कूटर रोक दिया और महिला का हाथ पकड़कर गंदी हरकतें करने लगा। फिर उसने महिला का पर्स छीन लिया और उसमें से ₹1,000 निकाल लिए।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/samjwadi-party-mp-iqra-hasan-lashed-out-at-bihar-nitish-kumar-for-hijab-controversy-article-2312396.html]\“सीएम की सेहत...\“, नीतीश कुमार पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन, महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने पर बवाल
अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 4:05 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/china-will-help-india-in-improving-air-quality-in-delhi-that-has-gone-worsed-air-pollution-in-delhi-article-2312410.html]दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा से निजात दिलाने में चीन करेगा भारत की मदद
अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 4:08 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-air-aqi-no-petrol-diesel-without-puc-pollution-certificate-air-quality-index-bsiv-vehicle-entry-ban-article-2312405.html]दिल्ली में अब पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! वायु प्रदूषण के चलते सरकार का बड़ा फैसला
अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 4:13 PM

लोगों ने राइडर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले



महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय निवासियों ने उसको पीटा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी की पहचान सिद्धेश परदेशी (19) के रूप में हुई है, जिसने सातवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी। आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। उसे 18 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, और पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि क्या वह पहले भी इसी तरह के अपराधों में शामिल रहा है।



अवैध बाइक टैक्सी ऑपरेटर्स पर सरकार सख्त



इस घटना के बाद राज्य परिवहन विभाग ने ऐप-आधारित बाइक टैक्सी ऑपरेटरों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन विभाग ने Rapido, Ola और Uber जैसे ऐप-आधारित बाइक टैक्सी ऑपरेटरों से स्पष्टीकरण मांगा है, जिन पर \“कानून का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से यात्रियों को ढोने\“ का आरोप है। विभाग ने पूछा है कि उनके अस्थायी लाइसेंस क्यों रद्द न किए जाएं। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने इस घटना और अन्य कथित अनियमितताओं के मद्देनजर बुधवार को एक बैठक बुलाई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521