search

Lucknow News: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच को लेकर बदली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, यातायात सामान्य होने तक रहेगी नो-एंट्री

deltin33 2025-12-16 19:07:05 views 1131
  

इकाना स्टेडियम के पास लगा जाम।  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। आगामी 17 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान शहर का यातायात बदला रहेगा।

लोगों को जाम में न जूझना पड़े इसके लिए शहीद पथ पर भारी वाहनों की नो एंट्री 11 बजे खत्म करने की जगह तब खत्म की जाएगी जब यातायात सामान्य होगा। इस दौरान आम लोगों को अनावश्यक रूप से शहीद पथ का प्रयोग न करने और बदलाव में सहयोग करने की अपील भी की गई है। यातायात का बदलाव दोपहर तीन बजे से मैच खत्म होने तक जारी रहेगा।

पुलिस उपायुक्त यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि मैच के दौरान कमता से सामान्य यातायात इकाना स्टेडियम की तरफ नहीं आ सकेगा। इसे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक, लालबत्ती चौराहा, तेलीबाग या फिर इंदिरा नहर चौराहे से किसान पथ की तरफ से भेजा जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर रोड से सामान्य यातायात शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जाएगा। इसे तेलीबाग या फिर दारोगा खेड़ा किसान पथ की तरफ से रवाना किया जाएगा। सुलतानपुर रोड से आने वाले बड़े वाहन अहिमामऊ की तरफ न भेजकर कबीरपुर तिराहे से किसान पथ होते हुए भेजी जाएंगी।

सुलतानपुर की तरफ से आने वाले सामान्य वाहनों को अहिमामऊ चौराहे की तरफ ने भेजकर अमूल तिराहे से लूलू माल की तरफ से भेजा जाएगा। उतरेठिया अंडरपास चौराहे से वाहनों को अहिमामऊ की तरफ न भेजकर मोहनलालगंज या फिर तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा और हरीकंशगढ़ी किसान पथ होते हुए भेजा जाएगा।

लालबत्ती चौराहे से भारी और व्यावसायिक वाहन अहिमामऊ की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हे तेलीबाग और बंगला बाजार की तरफ से रवाना किया जाएगा। सुलतानपुर रोड पर सीएमएस मोड़ से अहिमामऊ चौराहे की तरफ भी वाहन नहीं जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- कोहरे से कोहराम! यूपी के चार जिलों में हुए भयानक हादसे, 23 लोगों की मौत से दहला प्रदेश

यह वाहन अंसल की तरफ से जाएंगे। कमता तिराहे से आने वाले वाहन अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न नहीं ले सकेंगे। इन्हे मेदांता अस्पताल के पास बने अंडरपास की तरफ से भेजा जाएगा। प्लासियो और इकाना स्टेडियम के आसपास भी सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर लोग यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521