search

LSG IPL 2026 Auction LIVE: 22.95 करोड़ का पर्स, 6 जगह खाली… पंत की लखनऊ टीम की नजर किन स्टार खिलाड़ियों पर?

Chikheang 2025-12-16 17:07:56 views 539
  
LSG IPL 2026 Auction: एलएसजी की टीम में कौन-कौन शामिल?



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। LSG Full Squad IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की नजरें आईपीएल 2026 के लिए अपना मजबूत स्क्वॉड तैयार करने पर है। अबू धाबी में आज यानी 16 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी 22.95 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरेगी, जहां उनकी नजरें 6 खिलाड़ियों को खरीदने पर होगी, जिसमें से फ्रेंचाइजी 4 विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेवड मिलर, आकाशदीप और शमार जोसेफ जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। वहीं, रवि बिश्नोई को भी बाहर कर अब फ्रेंचाइजी की नजरें बेहतरीन स्पिनर को खरीदने पर होगी। इसके अलावा टीम में कुछ ऑलराउंडर्स को अपनी स्क्वॉड में शामिल करने का फ्रेंचाइजी सोच सकती है।  
LSG IPL 2026 Auction: एलएसजी की टीम में कौन-कौन शामिल?

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants IPL 2026 Auction) का पिछले आईपीएल सीजन (2025) में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ ने केवल 6 मैच जीते और वह 7वें पायदान पर रही थी।

अब आईपीएल के आगामी सीजन से पहले एलएसजी प्रबंधन ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के इरादे से दो महत्वपूर्ण ट्रेड किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुंबई इंडियंस से अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड किया। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए एलएसजी ने अपने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज किया।  


    
LSG IPL 2026 Auction: एलएसजी की टीम में कौन-कौन शामिल?
LSG Full Squad IPL 2026:एलएसजी की पूरी टीम-

अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीटज्की, हिम्मद सिंह, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी (ट्रेड), मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड)
LSG ने ऑक्शन से पहले 7 खिलाड़ियों को किया था रिलीज

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, शार्दुल ठाकुर,आकाशदीप, रवि बिश्नोई, शमार जोसेफ को आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: लखनऊ के तूफानी बल्लेबाज ने किया अगले सीजन के मास्टरप्लान का खुलासा, रिटेन करने पर कही ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें- LSG Retained Players IPL 2026: लखनऊ में आए शमी और तेंदुलकर, डेविड मिलर गए बाहर, देखें LSG की पूरी लिस्ट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953