search

जौनपुर में रात में छात्रों के गुटों में मारपीट, पथराव के बीच चार हिरासत में

LHC0088 2025-12-16 16:37:18 views 936
  

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चार छात्र नशे में पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे।



जागरण संवाददाता, जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,सिद्दीकपुर में सोमवार की देर शाम करीब सात बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब मेडिकल कालेज के बाहर शुरू हुआ विवाद हास्टल परिसर तक पहुंच गया।

एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का एक छात्र अपनी महिला मित्र के साथ मेडिकल कालेज के बाहर खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान आरोप है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चार छात्र जो नशे की हालत में बताए जा रहे थे, वहां पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेडिकल कालेज के बाहर हुई कहासुनी के बाद आरोपित छात्र वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे हास्टल परिसर तक पहुंच गए और मारपीट पर आमादा हो गए। इस घटना से मेडिकल कालेज के छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया और माहौल तेजी से तनावपूर्ण हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही हास्टल परिसर में 50 से अधिक एमबीबीएस छात्र एकत्र हो गए और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों को घेरकर पकड़ लिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव की भी सूचना है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हालात को नियंत्रण से बाहर होता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138