search

Dhanu Sankranti 2025: सूर्य देव का राशि परिवर्तन आज, इन चीजों के दान से चमकेगी किस्मत

cy520520 2025-12-16 15:37:36 views 1244
  

Dhanu Sankranti 2025 Daan in hindi



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 12 राशियों के अनुसार, साल में 12 संक्रांति आती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे धनु संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनु संक्रांति के दिन आपको किन चीजों के दान (Dhanu Sankranti 2025 Daan) से लाभ मिल सकता है। साथ ही जानेंगे कि किन चीजों के दान से आपको बचना चाहिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जरूर करें ये दान

धनु संक्रांति के दिन गरीबों व जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी क्षमता के अनुसार, गेहूं और गुड़ आदि का दान (Dhanu Sankranti 2025 Daan) जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

  

(AI Generated Image)
इस दान से भी होगा लाभ

धनु संक्रांति पर आपको लाल रंग की चीजों जैसे लाल चंदन, केसर, लाल फल व फूल व रंग के वस्त्रों का दान जरूर करना चाहिए। इससे साधक को सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इस दिन पर तिल का दान करना भी काफी शुभ माना गया है। इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो सकता है।
करें इन चीजों का दान

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं, इसलिए इस दिन पर आपको पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल, हल्दी और पीले वस्त्र आदि का दान करके भी विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। इससे साधक को जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।

  

(AI Generated Image)
न करें ये गलतियां

धनु संक्रांति के दिन इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि कभी भी फटे-पुराने कपड़ों व जूतों का दान नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको शुभ की जगह अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप भोजन का दान कर रहे हैं, तो वह भोजन पूरी तरह से सात्विक और स्वच्छ होना चाहिए, तभी आपको दान का पुण्य फल मिलता है। इसके साथ ही दान करके कभी भी पछतावा नहीं करना चाहिए, वरना इससे दान का अपमान होता है और इसका पुण्य फल नष्ट हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Kharmas 2025: खरमास में नहीं करने चाहिए ये मांगलिक काम, लेकिन इनसे मिलेंगे शुभ परिणाम

यह भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 16 December 2025: धनु संक्रांति के दिन क्या रहेगा शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय? पढ़ें पंचांग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737