search

हिमाचल कांग्रेस के जिला अध्यक्षों पर दिल्ली में मंथन, ...तो नए चेहरे होंगे सभी; विनय कुमार 4 नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Chikheang 2025-12-16 11:37:17 views 868
  

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने जिला कमेटी के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी हाईकमान की ओर से तैनात पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। दिल्ली में मंगलवार को अहम बैठक होगी, जिसमें नामों पर मंथन कर अध्यक्षों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

पहले ये बैठक सोमवार शाम 7 बजे होना प्रस्तावित थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। इस बैठक में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का भी बैठक में भाग लेना प्रस्तावित बताया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी

बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। पर्यवेक्षकों के पास जिन लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किए गए उनके नामों को देखकर उसका आकलन होगा। उनके प्रोफाइल व संगठन के लिए किए कार्यों व किन पदों पर रहे, कब से संगठन से जुड़े हैं उसे देखा जाएगा।
नए चेहरे देखने को मिलेंगे

सूत्रों की मानें तो इस बार जिला अध्यक्ष पद पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। युवाओं को भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। पर्यवेक्षकों के जरिए जिला अध्यक्ष बनाने का यह मॉडल कांग्रेस हाईकमान 10 से ज्यादा राज्यों में अपना चुका है। हिमाचल में भी पहली बार इसे अपनाया जा रहा है।
पहले चरण में जिला अध्यक्ष व दूसरे में ब्लॉक अध्यक्ष

संगठन के जानकारों के मुताबिक पार्टी के इस अभियान से जिला अध्यक्षों को सियासी ताकत मिलेगी। अभियान का यह पहला चरण है। पहले चरण में जिला अध्यक्ष बनाए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर भी इसी तरह से नियुक्ति होगी। अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी। हाईकमान जिला व ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण भी देगा। इन्हें संगठन के बारे में बताया जाएगा। पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रम कैसे आयोजित होने हैं, जमीनी स्तर पर संगठन को कैसे मजबूत करना है इसके बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।  
सालों से वही चेहरे बन रहे अध्यक्ष

हिमाचल में पिछले करीब 13 महीनों से प्रदेश, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग है। 6 नवंबर 2024 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग किया था। अभी तक किसी भी कमेटी का गठन नहीं किया गया है। हिमाचल कांग्रेस कमेटी में तो बदलाव होता है लेकिन जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी में वही चेहरे कई सालों से जमे हुए हैं।


ये नियुक्त किए थे पर्यवेक्षक  

संगठन सृजन अभियान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें विकार शक्ति सिंह गोहिल, रसूल वाणी, राजेश ठाकुर, कुलदीप इंदौरा, सुखदेव भगत, संजना जाटव, जितेंद्र बघेल, बीपी सिंह, गीता भुक्कल, हीना कावरे, सुखदेव पंसे और ज्योति रौतेला शामिल हैं।
कुमारी शैलजा से मिले विनय कुमार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने सोमवार को दिल्ली में एआइसीसी महासचिव आदरणीय कुमारी शैलजा जी से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात, संगठन की मजबूती और प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

  

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दिसंबर आधा बीता पर नहीं मिली नवंबर की पेंशन, दवाएं लेने के लिए भी नहीं पेंशनरों के पास पैसे

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बच्चों को नशे से बचाने के लिए माफिया के खिलाफ खड़ी हुई महिलाएं, रात को दे रही ठीकरी पहरा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953