search

हरियाणा पुलिस ने कौशांबी से भाजयुमो नेता को किया गिरफ्तार, ये हरकत पड़ी भारी

LHC0088 2025-12-16 06:05:52 views 1260
  



जागरण संवाददाता कौशांबी। हरियाणा के अमन में जहर घोलने की साजिश के आरोप में भाजयुमो नेता शौर्य मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शौर्य के खिलाफ हरियाणा के गुरुग्राम थाने में आईटी एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज है। चारवा खुर्द निवासी शौर्य मिश्रा भाजयुमो नेता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार दोपहर हरियाणा के गुरुग्राम थाने से आए सब इंस्पेक्टर ने सीओ चायल अभिषेक सिंह से मुलाकात कर शौर्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी। बताया कि शौर्य मिश्रा ने अपनी आइडी से इंटरनेट मीडिया में तमाम आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, जिसकी वजह से हरियाणा का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने लगा था।

इसे लेकर शौर्य के खिलाफ गुरुग्राम थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। सीओ ने बताया कि पुलिस कस्टडी डिमांड में लेकर आरोपित को हरियाणा ले गई है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि शौर्य भाजयुमो की राजनीति करता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126