search

जींद: सड़क हादसे में महिला ASI की मौत, कोहरे में कार की ट्रक से टक्कर

Chikheang 2025-12-16 04:37:00 views 895
  

जींद: सड़क हादसे में महिला ASI की मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, जींद। ड्यूटी पर आते समय जींद पुलिस की सहायक उप निरीक्षक सीमा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा गोहाना-जींद मार्ग पर घने कोहरे के कारण हुआ, जहां ट्रक के साथ एएसआइ की कार की टक्कर हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीमा पिछले पांच महीने से जींद कोर्ट परिसर में तैनात थी। वह 22 सितंबर 2003 को हरियाणा पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुईं थी। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि उनका असमय निधन एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि जींद पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244