search

Rudraprayag : पूर्व पालिकाध्यक्ष व कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह झिंक्वाण का निधन, जनपद में शोक की लहर

LHC0088 2025-12-16 00:07:44 views 1153
  

पूर्व दायित्वधारी व पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंक्वाण की फाइल फोटो।



संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग: जिले की राजनीति में लगभग तीन दशकों तक केंद्रीय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व दायित्वधारी व पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंक्वाण का रविवार रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। उनके निधन से जनपद सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार रविवार रात कोटेश्वर स्थित उनके आवास पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, राजनीतिक प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों का उनके आवास पर तांता लग गया।

दोपहर में अलकनंदा-मंदाकिनी संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोनों पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने \“देवेंद्र झिंक्वाण अमर रहें\“ के नारे लगाए और कांग्रेस ध्वज अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

देवेंद्र सिंह झिंक्वाण ने उत्तर प्रदेश की तत्कालीन बसपा सरकार के दौरान डा. हरक सिंह रावत के साथ मिलकर रुद्रप्रयाग गठन की घोषणा में अहम योगदान दिया। वह रुद्रप्रयाग नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे।

वहीं उन्होंने दायित्वधारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उनकी पत्नी गीता देवी भी पूर्व में पालिकाध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके निधन के बाद रुद्रप्रयाग नगर में शोक का माहौल रहा और दोपहर बाद बाजार भी बंद रहे।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, पालिकाध्यक्ष संतोष रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड आंदोलन के प्रखर योद्धा दिवाकर भट्ट का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुख

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सशक्त हस्ताक्षर थे फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138