ईरान में है दुनिया का सबसे बड़ा मॉल
नई दिल्ली। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में 500 से अधिक मॉल हैं। वहीं दुनिया में ये संख्या कई हजार आंकी जाती है। मगर दुनिया का सबसे बड़ा मॉल (Largest Mall in the World) कौन-सा है? आप सोच रहे होंगे कि सबसे बड़ा मॉल चीन या अमेरिका में हो सकता है या फिर दुबई का द दुबई मॉल (The Dubai Mall) सबसे बड़ा है। मगर ऐसा नहीं है। आइए बताते हैं कि सबसे बड़ा मॉल कौन सा है और कहां है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कहां है दुनिया का सबसे बड़ा मॉल?
ईरान की राजधानी तेहरान में द ईरान मॉल (The Iran Mall) कुल रिटेल फ्लोर एरिया के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा मॉल है, जो लगभग 2 मिलियन वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस मॉल में बड़े पैमाने पर शॉपिंग, कल्चरल स्पेस, होटल और एंटरटेनमेंट की सुविधाएँ हैं।
दुबई मॉल से बड़ा
ईरान का द ईरान मॉल दुबई मॉल से बड़ा है, जिसे अक्सर उसके कुल साइट एरिया के लिए जाना जाता है, लेकिन रिटेल स्पेस के मामले में वह छोटा है। दुबई मॉल बहुत बड़ा है, मगर ईरान मॉल उससे काफी बड़ा है, जिसमें शानदार आर्किटेक्चर, एक लाइब्रेरी, आइस रिंक और एक यूरोपियन-स्टाइल डिस्ट्रिक्ट है, और इसका कंस्ट्रक्शन अभी भी अलग-अलग फेज में चल रहा है।
कितना है द दुबई मॉल का एरिया?
दुबई मॉल बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। इसका कुल अंदर का फ्लोर एरिया लगभग 5.9 मिलियन स्क्वायर फीट (550,000 m²) है, जो द ईरान मॉल के लगभग 2 मिलियन वर्ग मीटर से काफी कम है। द दुबई मॉल का कुल एरिया 13 मिलियन स्क्वायर फीट (1,200,000 m²) से ज्यादा है, जिससे यह कुल साइज के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े मॉल्स में से एक है। हालांकि ग्रॉस लीजेबल स्पेस के मामले में यह द ईरान मॉल से छोटा है।
कितने में बना है द ईरान मॉल?
बड़े द ईरान मॉल के कंस्ट्रक्शन की लागत बहुत अधिक है। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2024 में ईरानी न्यायपालिका के अधिकारियों ने बताया था कि इस मॉल को बनाने में 3.5 ट्रिलियन ईरानी रियाल (लगभग 5.8 बिलियन डॉलर) खर्च हुए हैं। भारतीय करेंसी में ये आंकड़ा ₹52574 करोड़ बनते हैं।
इस मॉल के बनने की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। ईरान मॉल को बनाने में 1,200 से ज्यादा ठेकेदारों और 25,000 मजदूरों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें - किसने बनाया नदी पर भारत का सबसे लंबा पुल, अरबों रु में हुआ तैयार, चीन बॉर्डर तक सैन्य-युद्ध टैंक पहुंचाने में अहम |